ETV Bharat / city

झारखंड में होगी तीन राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता, हॉकी इंडिया ने की घोषणा - National Women's Hockey Competition in Jharkhand

रांची में सोमवार को हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव कमिटी की एक बैठक की गई. इस बैठक में हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तारीख और आयोजन स्थल की घोषणा की.

Three national women's hockey competitions will be held in Jharkhand
हॉकी स्टेडियम
author img

By

Published : Jun 30, 2020, 8:32 AM IST

रांची: सोमवार को हॉकी इंडिया की एग्जीक्यूटिव कमिटी की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान हॉकी इंडिया के आयोजित 10वीं और 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तारीख और आयोजन स्थल की घोषणा की गई. झारखंड में तीन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.

हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव कमेटी की बैठक में 10वीं और 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तारीख और आयोजन स्थल की घोषणा कर दी गई, जिसमें झारखंड को तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है.

  • 24 दिसंबर 2020 से 3 जनवरी 2021 तक हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2020 का आयोजन किया जाना है.
  • रांची में जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 की घोषणा हुई है.
  • 17 से 28 मार्च 2021 तक रांची में 11वीं सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन होगा. इस पर सहमति बनी है और इसकी भी घोषणा कर दी गई है.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह के नेतृत्व में सभी आयोजन की तैयारी की जाएगी. तैयारियों को लेकर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने पहल शुरू कर दी है. इंडिया टीम के चयनकर्ता भी पहुंचेंगे. इन प्रतियोगिताओं में 30-30 टीम के खिलाड़ी, कोच, मैनेजर, हॉकी इंडिया के तकनीकी पदाधिकारी, अवजर्वर और इंडिया टीम के चयनकर्ता भी पहुंचेंगे.

ये भी देखें- उत्तर प्रदेश से आई STF की टीम ने जमशेदपुर में एक ठग को किया गिरफ्तार

हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों में उत्साह

झारखंड में आयोजित हो रहे ये प्रतियोगिताएं सूबे खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इंडिया टीम के चयनकर्ताओं की नजर में ये खिलाड़ी रहेंगे और बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को योग्य प्लेटफार्म भी मिलेगा. हॉकी झारखंड से जुड़े तमाम पदाधिकारियों में इस आयोजन को लेकर उत्साह है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.