ETV Bharat / city

रांची में तेज बारिश के बाद सर्दी ने दी दस्तक, लोगों को होने लगा ठंड का एहसास

author img

By

Published : Oct 12, 2019, 6:11 PM IST

राजधानी रांची में लगभग दो घंटे की तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. बता दें कि रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा.

रांची में तेज बारिश

रांची: राजधानी में लगभग दो घंटे की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. मानसून के लौटने के बाद राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी इलाके में जमकर बारिश हुई.

रांची में तेज बारिश

हवाओं में परिवर्तन
मौसम विभाग के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि मानसून जाने के बाद हवाओं में परिवर्तन हुआ है. पूरब से चलने वाली हवाएं पश्चिम की दिशा में चल रही हैं. जिस वजह से झारखंड के वातावरण की उपरी सतह में ट्रफ लाइन बनने को लेकर राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में तेज बारिश देखी गई है.

ये भी पढ़ें- सीएम ने दी सौगात, राज्य में 1 अरब 24 करोड़ 87 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

13 से 16 अक्टूबर तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून जाने के बाद शनिवार को बारिश देखी गई. लेकिन रविवार यानी 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा. वहीं 17 अक्टूबर के बाद फिर बारिश होने के आसार हैं.

यहां भी बारिश
राजधानी रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम सरायकेला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़ में भी बारिश देखी गई है. जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है.

ये भी पढ़ें- बच्चे की हत्या के शक में महिला को पहले बांध कर पीटा, बाद में जिंदा जलाया

हल्की ठंड का भी एहसास
वहीं, उत्तरी पश्चिमी इलाके के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार साथ ही उत्तर पूर्वी इलाके के जिले के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में मौसम सामान्य बताया गया है. फिलहाल राजधानी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस मापा गया है. जिससे राजधानी के मौसम में हल्का ठंड का भी एहसास हो रहा है.

Intro:राजधानी में लगभग दो घंटे की बारिश ने मौसम का बदला मिज़ाज।मानसून के लौटने के बाद राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी इलाके में जमकर हुई बारिश।

इसको लेकर मौसम विभाग के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि मानसून जाने के बाद हवाओं में परिवर्तन हुआ है पूरब से चलने वाली हवाएं पश्चिम की दिशा में चल रही है,जिस वजह से झारखंड के वातावरण की उपरी सतह में ट्रफ लाइन बनने को लेकर राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में घोर बारिश देखी गई है।

Body:मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून जाने के बाद शनिवार को बारिश देखी गई है लेकिन रविवार यानी 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा,वहीं 17 अक्टूबर के बाद फिर बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम,पूर्वी सिंहभूम सरायकेला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़ में भी बारिश देखी गई है।

जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है।

Conclusion:वहीं उत्तरी पश्चिमी इलाके के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार साथ ही उत्तर पूर्वी इलाके के जिले देवघर, धनबाद,दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर और साहिबगंज में मौसम सामान्य बताया गया है।

फिलहाल राजधानी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। जिससे राजधानी के मौसम में हल्का ठंड का भी एहसास हो रहा है।

बाइट- एस डी कोटाल, निदेशक।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.