ETV Bharat / city

झारखंड में गुरुवार को मिले 23 कोरोना संक्रमित, राज्य में संक्रमण से 11 लोगों की मौत - झारखंड में कोरोना लाइव अपडेट

भारत सहित पूरे विश्व में कोरोना का कहर जारी है. भारत की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 3,78,144 पार कर गई है. देश में 1,64,352 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 2,01,207 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं, इस महामारी से अब तक 12,539 मरीजों की मौत हो चुकी है.

corona patients in Jharkhand on 18th June
झारखंड में कोरोना मरीज
author img

By

Published : Jun 18, 2020, 7:55 PM IST

Updated : Jun 18, 2020, 10:46 PM IST

रांची: झारखंड में कोरोना से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब यह आंकड़ा 2,000 छूने को है. स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को राज्य में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या 1919 हो चुकी है. गुरुवार को गढ़वा जिले से 4, सिमडेगा से 9, रांची से 2, गुमला से 2, रामगढ़ से एक, पूर्वी सिंहभूम में एक, लातेहार में दो, हजारीबाग से एक, लोहरदगा में एक मरीज मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में गुरुवार को 47 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं. जिसके बाद पूरे राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1198 हो चुकी है. गौरतलब है कि 1919 मरीज में 1198 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जो निश्चित रूप से इस संकट की घड़ी में राहत देने वाली खबर है. वहीं बुधवार को कोरोना ने दो लोगों की जान ले ली है, जिसमें से 25 वर्षीय रांची के एक युवती है और एक हजारीबाग का युवक है जो हाल ही में मुंबई से आया था.

राज्य में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
जिलामरीजस्वस्थमौत
बोकारो292302
चतरा4118
देवघर1010
धनबाद 11481
दुमका 0404
पूर्वी सिंहभूम27852
गढ़वा 9560
गिरिडीह 533101
गोड्डा 0101
गुमला 9360 01
हजारीबाग154115 01
जामताड़ा 2802
खूंटी2205
कोडरमा 1524201
लातेहार 5428
लोहरदगा 4528
पाकुड़ 2905
पलामू 4544
रामगढ़ 11368
रांची 18713104
साहिबगंज 0303
सरायकेला 3608
सिमडेगा 27913101
पश्चिमी सिंहभूम 5306
कुल1919119811
Note: राज्य में अभी कुल 765 एक्टिव कोरोना केस हैं.

Last Updated : Jun 18, 2020, 10:46 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.