ETV Bharat / city

झारखंड में 33 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, 2 की मौत, देश में 1,992 मरीज हुए स्वस्थ

author img

By

Published : Apr 18, 2020, 9:42 AM IST

Updated : Apr 18, 2020, 8:15 PM IST

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में करीब 14,792 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इनमें से 11,906 लोगों का इलाज चल रहा है. 1,992 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, वहीं 488 लोगों की मौत हो चुकी है.

corona patient in jharkhand
कोरोना पॉजिटिव

रांचीः शनिवार को झारखंड में एक और कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है. यह मरीज भी राजधानी के हिंदपीढ़ी से है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है.

रांची के सभी मामले हिंदपीढ़ी से

स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 33 हो गई है. इसके साथ ही रांची में कुल मरीजों की संख्या 18 हो गई है. बोकारो में 9 मरीज. वहीं, हजारीबाग में दो और कोडरमा में एक (रहने वाला गिरिडीह का) मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके साथ ही गिरिडीह में एक और सिमडेगा से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, जो तबलीगी जमात से जुड़ा बताया गया है.

विभिन्न जिलों में मरीजों की संख्या

  1. रांची - 18
  2. बोकारो - 09
  3. हजारीबाग - 02
  4. कोडरमा - 01
  5. गिरिडीह - 01
  6. सिमडेगा - 01
  7. धनबाद - 01

Last Updated : Apr 18, 2020, 8:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.