ETV Bharat / city

झारखंड की कोमोलिका बारी बनी वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियन, दीपिका के बाद खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय तीरंदाज

पोलैंड की राजधानी वारशॉ में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में झारखंड की कोमोलिका बारी ने गोल्ड जीता है. इस चैंपियनशिप में जूनियर खिताब जीतकर दीपिका कुमारी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं.

author img

By

Published : Aug 17, 2021, 11:39 AM IST

komalika bari won world youth archery championship title
कोमोलिका बारी ने वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप का खिताब जीता

रांची: जमशेदपुर की रहने वाली कोमोलिका बारी टाटा आर्चरी एकेडमी की 19 वर्षीय तीरंदाज है. अंडर 21 आयु वर्ग केवर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए कोमोलिका ने दीपिका कुमारी की बराबरी कर ली है. कोमालिका अंडर 18 और अंडर 21 आयु वर्ग का विश्व खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी है. इससे पहले इस खिताब को विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी भी जीत चुकी है.

ये भी पढ़ें- ओलंपियन निक्की प्रधान को सम्मानित करने का सिलसिला जारी, रेलवे ने दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

टोक्यो में मेडल से चूक गए भारतीय तीरंदाज
हालांकि भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में बेहतर नहीं रहा और मेडल से तीरंदाज दल चूक गया. लेकिन इस निराशा को यूथ तीरंदाजों ने आशा में बदला और पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर चैंपियन का खिताब भी भारत के नाम किया. झारखंड की रहने वाली कोमोलिका बारी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी. गोल्ड जीतकर वह चैंपियन बनी हैं.

बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों ने गजब का खेल का प्रदर्शन दिखाया है. स्वतंत्रता दिवस के दिन खेले गए मैच में 15 मेडल भारत की झोली में आया है. जिसमें 8 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल है. किसी विश्व चैंपियनशिप में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है और इसी चैंपियनशिप में यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियन झारखंड के जमशेदपुर शहर की कोमोलिका बारी घोषित की गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.