ETV Bharat / city

आम जन की समस्या से कांग्रेस नेताओं की खास दूरी, महंगाई के खिलाफ पार्टी के आंदोलन में नहीं उतरा बड़ा चेहरा

author img

By

Published : Nov 29, 2021, 7:42 PM IST

कांग्रेस का जनजागरण अभियान देश भर में चल रहा है. इसी के तहत रांची में पदयात्रा पार्टी की महिला विंग ने निकाली. लेकिन महंगाई जैसी आमजन से जुड़ी समस्या को लेकर चल रहे कांग्रेस के इस आंदोलन में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं खास रूचि नहीं दिखाई.

jan jagran padyatra of congress in ranchi
कांग्रेस का जनजागरण अभियान

रांचीः बढ़ती महंगाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेस जनजागरण अभियान चला रही है. 14 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में झारखंड कांग्रेस भी राज्य मुख्यालय से पंचायत स्तर तक जनजागरण अभियान चला रही है. इसी क्रम में आज कांग्रेस भवन से लेकर राजभवन तक महिला कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली. कमरतोड़ महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत के खिलाफ महिला कांग्रेस के जनजागरण पदयात्रा को लेकर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया था पर निर्धारित समय से करीब 150 मिनट देर से शुरू हुई झारखंड महिला कांग्रेस की पदयात्रा में मुश्किल से 150 नेता, कार्यकर्ता भी शामिल नहीं हुए और पदयात्रा फीकी रही.

ये भी पढ़ेंः जन जागरण अभियान के तहत जामताड़ा में कांग्रेस नेताओं का जुटान, भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के दावे के उलट कोई भी मंत्री-विधायक यहां तक की, कांग्रेस की महिला विधायक भी पदयात्रा के साथ राजभवन तक नहीं पहुंचीं. झारखंड महिला कांग्रेस के महंगाई जैसे मुद्दे पर आयोजित पदयात्रा के फीके रहने के ईटीवी भारत के सवाल पर गुंजन सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है. कांग्रेस कार्यालय में कई नेता उपस्थित थे. वहीं वरीय नेता केशव जी भी थे. पर कोई बड़ा नेता क्यों नहीं पदयात्रा में शामिल हुए, इसका कोई जवाब उनके पास नहीं था.

महंगाई के खिलाफ जारी रहेगा महिला कांग्रेस का जनजागरण अभियान

महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार और महंगाई को डायन बता कर जनता का वोट लेकर केंद्र की सत्ता में आई मोदी सरकार ने इतनी महंगाई बढ़ाई है कि जिससे आम जन की कमर ही टूट गयी है. झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि झारखंड महिला कांग्रेस का कारवां अब नहीं रुकेगा और पंचायत लेवल पर जाकर महंगाई के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. वहीं रांची की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की ने कहा कि महंगाई, रोजगार, अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करने में मोदी सरकार पूरी तरह फेल रही है. ऐसे में महिला कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली और न ही देश की जनता चुप बैठेगी. सुंदरी तिर्की ने कहा कि 2024 में मोदी सरकार की विदाई तय है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.