ETV Bharat / city

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

author img

By

Published : Jan 30, 2021, 1:02 PM IST

महात्मा गांधी के 73वें पुण्यतिथि पर रांची के मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण किया. इस दौरान महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया.

governor-and-cm-paid-tribute-to-mahatma-gandhi-on-his-death-anniversary-in-ranchi
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

रांची: आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर रहा है और उन्हें याद कर रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 73वें पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की जा रही है. इसी कड़ी में राजधानी रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के पास महात्मा गांधी प्रतिमा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे कई बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ताओं और टाना भगतों ने भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की.

देखें पूरी खबर

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का संबोधन
इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महात्मा गांधी के अनुसरण और बताए गए रास्ते पर चलकर ही देश का विकास हो सकता है. उन्होंने जो बलिदान इस देश के लिए दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इसके साथ ही राज्यपाल ने कहा कि उनके पुण्यतिथि के दौरान उन्हें याद करना जरूरी है ना कि दिखावा करना. इस और समाज को ध्यान देना होगा किसी भी विशेष दिवस पर दिखावा नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़े- 30 जनवरी : जब मौत के कुहासे ने शाम में ही पूरे देश को स्याह कर दिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया याद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा आज एक फिर बार पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. यह परंपरा बरसों से चली आ रही है और यह परंपरा हम लंबे समय तक बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे. मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.