ETV Bharat / state

अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ शुरू हुआ बड़ा अभियान, चार आरोपी गिरफ्तार - ACTION AGAINST OPIUM CULTIVATORS

पलामू पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इन चारों पर अफीम की खेती करने का आरोप है.

four-people-arrested-for-cultivating-opium-in-palamu
अफीम की खेती (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 19, 2025, 7:53 AM IST

पलामू: जिले में अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है. अभियान के तहत चार लोगों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन चारों पर अफीम की खेती करने का आरोप है. पलामू पुलिस लगातार अफीम की खेती को नष्ट कर रही है. साथ ही खेती करने वालों के खिलाफ अभियान भी चल रही है.

इसी क्रम में खेती करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा दिया गया है. वैसे लोग जिन पर अफीम की खेती करने का आरोप है उनकी गिरफ्तारी के लिए पलामू पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है. नौडीहा बाजार थाना की पुलिस ने छतरपुर थाना क्षेत्र के धोबीडीह निवासी लवलेश यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पाखी थाना की पुलिस ने मुकेश यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मुकेश यादव पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ का रहने वाला है. मनातू थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोविंद यादव और इंदर यादव को गिरफ्तार किया है. इंदर यादव तरहसी थाना क्षेत्र के ताल जबकि गोविंद यादव मनातू थाना क्षेत्र के बड़की नागद का का रहने वाला है.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के क्रम में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. साथ ही पुलिस लगातार लोगों से अफीम की खेती के बजाय अन्य फसलें उगाने की अपील कर रही है.

ये भी पढ़ें: 16 फरवरी तक नष्ट करनी होगी अफीम की खेती, नहीं तो नपेंगे थानेदार, आईजी करेंगे निरीक्षण

20 करोड़ की अफीम की फसल नष्ट! पलामू में झारखंड-बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.