ETV Bharat / city

झारखंड में ठंड बढ़ने के आसार, 15 जनवरी से 17 जनवरी तक गिरेगा पारा

author img

By

Published : Jan 14, 2022, 9:05 PM IST

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है. तापमान में कमी से फिर से झारखंड में ठंड के बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं.

decrease-in-temperature-in-jharkhand
झारखंड में बढ़ेगा ठंड

रांची: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है. हालांकि सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे. जिस वजह से लोगों को सर्द भरा ठंड का एहसास होता रहा. मौसम में हुए तब्दीली के कारण और पश्चिमी विक्षोभ के असर कारण झारखंड के गुमला खूंटी रांची पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में कहीं-कहीं पर हल्के मध्यम दर्जे की बारिश भी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें- Cold in Jharkhand: झारखंड में खत्म हुआ साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर, ठंड में इजाफा होने के आसार

3 से 4 दिनों में और बढ़ेगा ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण झारखंड में बीते 4 दिनों से राज्य भर मे बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात जैसी मौसम की गतिविधियां भी देखी गई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री में कमी होने का पूर्वानुमान है.

शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम
रांची मौसम विभाग के अनुसार से झारखंड में 15 जनवरी से 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जाएगी. उसके बाद झारखंड में ठंड लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ेगी. साथ ही राज्य में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है.

गोड्डा में सबसे ज्यादा और गढ़वा में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटे में गोड्डा में सबसे अधिक तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही रांची में न्यूनतम तापमान 12.2 , जमशेदपुर में 16.2 डालटनगंज में 11.6 बोकारो में 12.5 चाईबासा में 15.8 देवघर में 12 .6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 21.8 जमशेदपुर में 24.0 डालटनगंज 22.8 बोकारो में 22.1 चाईबासा में 23.4 और देवघर में 24.3 रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.