ETV Bharat / city

राज्य में बढ़ा रेप केस, कानून व्यवस्था चौपट, हम बनेंगे जनता की आवाज- वानती श्रीनिवासन

author img

By

Published : Sep 16, 2021, 10:32 PM IST

Updated : Sep 16, 2021, 11:12 PM IST

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन रांची में हैं. गुरुवार को पार्टी ऑफिस में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई. जिसमें हेमंत सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की रुपरेखा तय की गई.

bjp-mahila-morcha-will-agitate-against-hemant-government-in-jharkhand
वानती श्रीनिवासन

रांचीः राज्य में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ झारखंड भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन करेगी. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसमें हर बूथ पर 10 महिलाओं को शामिल कर बूथ कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की गई.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में रूपा तिर्की मौत मिस्ट्री की गूंज, बीजेपी महिला मोर्चा ने की जांच की मांग

गुरुवार को दिनभर चले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम रघुवर दास, झारखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने संबोधित किया.

देखें पूरी खबर
राज्य में बढ़ा रेप केस, कानून व्यवस्था हुई चौपट- वानती श्रीनिवासन
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कार्यसमिति की हुई बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए वानती श्रीनिवासन ने कहा कि 19 महीने की सरकार में महिलाओं के साथ 2725 बलात्कार केस हुए हैं और 3100 मर्डर की घटना हुई है. झारखंड को इस हालत में पहुंचाने के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है, जिसके कारण दिन-प्रतिदिन कानून व्यवस्था गिरती जा रही है, लोग डरे सहमे हैं और महिलाएं भयभीत हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दमनकारी नीति के तहत महिला मोर्चा के साथियों पर लाठीचार्ज करायी, जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सहित कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. वर्तमान सरकार विकास विरोधी है, यही कारण है कि हर तरफ अराजक स्थिति बनी हुई है. बीजेपी राज्य की जनता के साथ है और इनकी सुरक्षा और विकास के लिए संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने भाजपा को महिलाओं का हिमायती बताते हुए कहा कि यही वह पार्टी है जिसमें 33% स्थान महिलाओं को दी गई है. महिलाओं को अब वोट बैंक नहीं बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार भाजपा ने दिया है.

सशक्त संगठन के निर्माण में महिला बहनों का योगदान है अहम- रघुवर दास
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कई लोग योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में समझ नहीं पाते ऐसे लोगों को चिन्हित कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को उनके पास जाकर योजनाओं के बारे में बताना है और लाभ दिलवाना है. सशक्त संगठन का निर्माण में महिला बहनों का अहम योगदान होता है, पार्टी के लिए समर्पण का भाव अत्यंत जरूरी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि झारखंड को आगे लाने के लिए महिला शक्ति का प्रथम पंक्ति में होना अति आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें- दुमकाः BJP महिला मोर्चा ने किया सम्मान समारोह का आयोजन, महिला कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव के साथ शोक प्रस्ताव भी आया
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री डॉ. विनीता कुमारी ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया. इसका समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू एवं लवली गुप्ता ने किया. शोक प्रस्ताव मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पांडे ने किया. शोक प्रस्ताव के जरिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुखा भगत, ज्ञानू जालान, प्रणय दत्त, लक्ष्मण गिलुआ, पुष्पा देवी, उषा झा, अनिल सिन्हा, सहित विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं एवं दिवंगत कोरोना वॉरियर्स, पत्रकार और कोरोना से राज्य में दिवंगत हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस कार्यक्रम का उद्घाटन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन का स्वागत मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने अंग वस्त्र देकर किया. अन्य अतिथियों का स्वागत रूप सिंह, नीलम यादव, मंजू लता, रमा सिन्हा, सुमन गागरई, अनीता वर्मा, माधुरी देवी ने किया. इस बैठक में डॉ. लुईस मरांडी, विमला प्रधान, सीमा शर्मा, प्रिया सिंह पटेल, रूप लक्ष्मी मुंडा, कल्याणी शरण, उषा पांडे, आरती राणा, रागनी सिन्हा, पूनम प्रकाश, रोशनी तिर्की सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

रांचीः राज्य में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ झारखंड भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन करेगी. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसमें हर बूथ पर 10 महिलाओं को शामिल कर बूथ कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की गई.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में रूपा तिर्की मौत मिस्ट्री की गूंज, बीजेपी महिला मोर्चा ने की जांच की मांग

गुरुवार को दिनभर चले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम रघुवर दास, झारखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने संबोधित किया.

देखें पूरी खबर
राज्य में बढ़ा रेप केस, कानून व्यवस्था हुई चौपट- वानती श्रीनिवासन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कार्यसमिति की हुई बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए वानती श्रीनिवासन ने कहा कि 19 महीने की सरकार में महिलाओं के साथ 2725 बलात्कार केस हुए हैं और 3100 मर्डर की घटना हुई है. झारखंड को इस हालत में पहुंचाने के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है, जिसके कारण दिन-प्रतिदिन कानून व्यवस्था गिरती जा रही है, लोग डरे सहमे हैं और महिलाएं भयभीत हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दमनकारी नीति के तहत महिला मोर्चा के साथियों पर लाठीचार्ज करायी, जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सहित कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. वर्तमान सरकार विकास विरोधी है, यही कारण है कि हर तरफ अराजक स्थिति बनी हुई है. बीजेपी राज्य की जनता के साथ है और इनकी सुरक्षा और विकास के लिए संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने भाजपा को महिलाओं का हिमायती बताते हुए कहा कि यही वह पार्टी है जिसमें 33% स्थान महिलाओं को दी गई है. महिलाओं को अब वोट बैंक नहीं बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार भाजपा ने दिया है.

सशक्त संगठन के निर्माण में महिला बहनों का योगदान है अहम- रघुवर दास
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कई लोग योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में समझ नहीं पाते ऐसे लोगों को चिन्हित कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को उनके पास जाकर योजनाओं के बारे में बताना है और लाभ दिलवाना है. सशक्त संगठन का निर्माण में महिला बहनों का अहम योगदान होता है, पार्टी के लिए समर्पण का भाव अत्यंत जरूरी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि झारखंड को आगे लाने के लिए महिला शक्ति का प्रथम पंक्ति में होना अति आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें- दुमकाः BJP महिला मोर्चा ने किया सम्मान समारोह का आयोजन, महिला कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव के साथ शोक प्रस्ताव भी आया
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री डॉ. विनीता कुमारी ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया. इसका समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू एवं लवली गुप्ता ने किया. शोक प्रस्ताव मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पांडे ने किया. शोक प्रस्ताव के जरिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुखा भगत, ज्ञानू जालान, प्रणय दत्त, लक्ष्मण गिलुआ, पुष्पा देवी, उषा झा, अनिल सिन्हा, सहित विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं एवं दिवंगत कोरोना वॉरियर्स, पत्रकार और कोरोना से राज्य में दिवंगत हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस कार्यक्रम का उद्घाटन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन का स्वागत मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने अंग वस्त्र देकर किया. अन्य अतिथियों का स्वागत रूप सिंह, नीलम यादव, मंजू लता, रमा सिन्हा, सुमन गागरई, अनीता वर्मा, माधुरी देवी ने किया. इस बैठक में डॉ. लुईस मरांडी, विमला प्रधान, सीमा शर्मा, प्रिया सिंह पटेल, रूप लक्ष्मी मुंडा, कल्याणी शरण, उषा पांडे, आरती राणा, रागनी सिन्हा, पूनम प्रकाश, रोशनी तिर्की सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

Last Updated : Sep 16, 2021, 11:12 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.