ETV Bharat / city

मेयर आशा लकड़ा पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा, मिली राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

author img

By

Published : Nov 21, 2021, 4:31 PM IST

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाया है. राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और राज्य के सभी भाजपा नेता कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया.

Asha Lakra became BJP national minister
मेयर आशा लकड़ा

रांची: झारखंड की राजनीति में भाजपा की बेहद मुखर महिला आदिवासी नेता आशा लकड़ा को पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है. रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में जिन पांच नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है. उसमें झारखंड से आशा लकड़ा का नाम भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें: तीनों नए कृषि कानून को वापस लेना चुनावी स्टंट, यूपी-पंजाब चुनावों में बीजेपी को नहीं मिलेगा लाभ: बन्ना गुप्ता

भाजपा ने महाराष्ट्र के विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार के ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री, झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री, पश्चिम बंगाल के भारती घोष और शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है. अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर इन नेताओं की नियुक्ति की गई है और यह तत्काल प्रभाव से लागू है.

हेमंत सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रही हैं आशा लकड़ा

रांची की युवा मेयर आशा लकड़ा पिछले कुछ महीनों से लगातार हेमंत सोरेन सरकार और नगर विकास के अधिकारियों के खिलाफ मुखर रही हैं. एक बार तो उन्होंने कई नगर निगम और नगर परिषद के मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की रांची में बैठक की और संवाददाता सम्मेलन कर सीधा आरोप लगा दिया था कि हेमंत सोरेन के इशारे पर अधिकारी कानून और म्युनिसिपल एक्ट के खिलाफ काम कर रहे हैं. उन्होंने आंदोलन करने तक कि धमकी दे दी थी.

इसे भी पढ़ें: अवैध डीप बोरिंग को लेकर बिजली विभाग ने काटा कनेक्शनः नगर निगम ने कार्रवाई पर उठाया सवाल

झारखंड के नेताओं पर लगातार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जताते रहा है भरोसा

झारखंड भले ही एक छोटा प्रदेश हो. लेकिन भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा शुरू से झारखंड के नेताओं पर रह है. राजद छोड़ भाजपा में शामिल होने वाली अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था, तो राज्य की सत्ता गंवाने के बाद भी रघुवर दास भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का विश्वास जितने में सफल रहे. उन्हें भी भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था. समीर उरांव भी पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उनके अलावा कई ऐसे नाम हैं जिन पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भरोसा करता है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेवारी मिली हुई है.

भरोसे और जिम्मेवारी पर खरा उतरने का प्रयास- आशा लकड़ा

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद ईटीवी भारत से फोन पर बात करते हुए आशा लकड़ा ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरेंगी. उन्होंने कहा कि प्रयास करुंगी कि जो भी जिम्मेवारी मिलेगी उसे पूरी निष्ठा से निभाऊं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और राज्य के सभी भाजपा नेता कार्यकर्ता को भी आशा लकड़ा ने धन्यवाद दिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.