ETV Bharat / city

AJSU District President List : विपक्षी दल आजसू ने जारी की नए सिपहसलार की सूची, जानिए कौन कहां बना जिलाध्यक्ष

author img

By

Published : Jan 19, 2022, 10:05 AM IST

विपक्षी दल आजसू ने झारखंड की सियासी जंग के लिए अपने नए सिपहसलार की सूची जारी कर दी है. इनको 2022 में पार्टी के सदस्य बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है. देखिए किसको कहां जिम्मेदारी दी गई. आजसू के जिलाध्यक्षों की सूची पर पढ़िए रिपोर्ट

AJSU District President List
विपक्षी दल आजसू ने जारी की नए सिपहसलार की सूची, जानिए कौन कहां बना जिलाध्यक्ष

रांचीः विपक्षी दल आजसू ने झारखंड की सियासी जंग के लिए अपने नए सिपहसलार की सूची जारी कर दी है. आजसू की ओर से सभी 24 जिलों के लिए जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की सूची जारी किए जाने के बाद इन्हें नए टास्क भी दिए गए हैं. झारखंड में विपक्षी दल आजसू ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिलकर मार्च 2022 तक 10 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पाने की हिदायत दी है.

ये भी पढ़ें-ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा भारतीय हीटिंग और रेफ्रिजरेशन प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट

आजसू ने मंगलवार को राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव की सूची जारी कर दी. जिन जिलों में संगठन विस्तार का कार्य पूर्ण रूप से नहीं हो पाया, वहां कार्यवाहक प्रभारी की घोषणा भी की गई है. आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने सूची जारी करते हुए कहा कि नवगठित टीम में नए चेहरों के साथ-साथ अनुभव का भी ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने 2022 को संघर्ष वर्ष घोषित किया है तथा इस वर्ष पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन भी होना है.

ज्ञात हो कि आजसू पार्टी ने वर्ष 2021 को निर्माण वर्ष घोषित किया था. निर्माण वर्ष में राज्य के सभी 260 प्रखण्डों में प्रखण्ड सम्मेलन का आयोजन किया गया. सभी 4402 पंचायतों में पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया और दो चरणों में जिला सम्मेलन का आयोजन किया. इधर आजसू पार्टी ने निर्माण वर्ष में 1 लाख पदेन पदाधिकारी एवं 10 लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. कोरोना महामारी से उपजे संकट के कारण सदस्यता अभियान में शिथिलता आई है. ओमिक्रोन वायरस से उपजे मौजूदा हालात को देखते हुए फरवरी-मार्च माह में 10 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी पार्टी ने की है.

ओडिशा में विस्तारः इसके अलावा आजसू ने झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में भी संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया है. पार्टी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में होने वाले नगर परिषद चुनाव एवं ओडिशा में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और इसे लेकर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा चुकीहै.

आजसू ने इन्हें दी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारीः रांची-संजय महतो, गुमला- दिलीप साहू(कार्यवाहक प्रभारी), लोहरदगा-ओम भारती, खूंटी-मसीहचरण पूर्ती(कार्यवाहक प्रभारी), सिमडेगा- धुपेन्द्र पांडेय(कार्यवाहक प्रभारी), रामगढ़-दिलीप दांगी, हजारीबाग- विकास राणा, बोकारो- सचिन महतो, धनबाद- सदानंद महतो (मंटू महतो), कोडरमा- राजकुमार मेहता, चतरा- चंद्रदेव साहू, गिरिडीह- गुड्डू यादव, पूर्वी सिंहभूम- कन्हैया सिंह, पश्चिमी सिंहभूम- रामलाल मुंडा, सरायकेला खरसावां- सचिन महतो, दुमका-सुजीत मुर्मू, जामताड़ा- राजेश कुमार महतो, देवघर-ध्रुव साह(कार्यवाहक प्रभारी), गोड्डा-सुरेश महतो, साहिबगंज- चतुरानंद पांडेय, पाकुड़- आलमगीर आलम, लातेहार-अमित पांडेय(कार्यवाहक प्रभारी), गढ़वा-दीपक शर्मा, पलामू-दिलीप चौधरी

कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव की सूचीः रांची-हकीम अंसारी एवं भरत कांशी साहू (कार्यकारी अध्यक्ष), सुकरा सिंह मुंडा (प्रधान सचिव)
बोकारो- अशोक कुमार महतो, कार्तिक गोराई एवं लक्ष्मण प्रताप सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), सपन सिंह चौधरी (प्रधान सचिव)
धनबाद- हलधर महतो (कार्यकारी अध्यक्ष)
गिरिडीह- संजय कुमार साहु एवं सुमित गौरव (कार्यकारी अध्यक्ष), छगन महतो (प्रधान सचिव)
पूर्वी सिंहभूम- फणीभूषण महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), बुद्धेश्वर मुर्मू (प्रधान सचिव)
पश्चिमी सिंहभूम- संतोष महतो एवं सुजीत गिरी (कार्यकारी अध्यक्ष), चंद्रमोहन सिंकू(प्रधान सचिव)
सरायकेला खरसावां- अशोक साव उर्फ मांझी साव (कार्यकारी अध्यक्ष), असत सिंह पात्र (प्रधान सचिव)
जामताड़ा- निमय सेन गुप्ता (कार्यकारी अध्यक्ष)
साहिबगंज- अनूप रंकराज (कार्यकारी अध्यक्ष), मोहम्मद साईबान(प्रधान सचिव)
पाकुड़- मिथिलेश ठाकुर (प्रधान सचिव)
पलामू- सनतन महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), नरेंद्र कुमार तिवारी (प्रधान सचिव)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.