ETV Bharat / city

रांचीः हॉकी झारखंड की 7वीं वार्षिक आम सभा की बैठक, लिए गए कई निर्णय

author img

By

Published : Oct 11, 2020, 10:25 PM IST

रांची में हॉकी झारखंड की 7 वीं वार्षिक आम सभा की बैठक Covid-19 के सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में राज्य में होने वाले सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई. वहीं, आयोजन को लेकर विशेष तैयारियों की जानकारी ली गई.

7th Annual General Assembly Meeting of Hockey Jharkhand

रांचीः राज्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं फरवरी-मार्च 2021 में झारखंड में आयोजित होगी. सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रांची और सिंमडेगा में आयोजित होगा. बैठक के दौरान इस आयोजन को लेकर विशेष तैयारियों की जानकारी ली गई.

दरअसल, रांची के जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी झारखंड की 7 वीं वार्षिक आम सभा की बैठक Covid-19 के सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में हॉकी झारखंड से मान्यता प्राप्त सभी 24 जिला के अध्यक्ष ,सचिव, आमन्त्रित सदस्य और हॉकी झारखंड के आजीवन सदस्य उपस्थित हुए. अध्यक्ष ने सभी लोंगो का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष के अंत तक झारखंड के सभी जिला में हॉकी को पंहुचना है और आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सभी 24 जिला की भागीदारी करना है.

ये भी पढ़ें-स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी का राजद ने किया विरोध, केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ

उन्होंने कहा कि महिला वर्ग में तो अच्छा कर रहे है लेकिन पुरुष वर्ग में पीछे हैं. हर हाल में पुरुष वर्ग हॉकी को भी आगे करना है जिसकी शुरुआत हो चुकी है. अगले वर्ष सब जुनियर नेशनल में वर्षों बाद कांस्य पदक के साथ इस वर्ष नेहरू हॉकी और स्कूल नेशनल में हमारे पुरूष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुसरा स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष फरवरी-मार्च 2021 में हॉकी झारखंड को सब जूनियर, नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है और हम सभी मिल कर झारखंड सरकार और हॉकी इंडिया के सहयोग से इन दोनों राष्ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप का शानदार आयोजन झारखंड में करेंगे. इस पर सभी की सहमति मिली है.

इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन रांची और हॉकी के गढ़ सिंमडेगा जिला में किया जाएगा. वहीं, झारखंड राज्य स्तरीय सब-जुनियर, जुनियर और सीनियर महिला/पुरुष हाकी चैंपियनशिप 2020-21 का आयोजन भी झारखंड सरकार के Covid-19 गाइडलाइन को देखते हुए आयोजित किया जाएगा.

महासचिव विजय शंकर सिंह ने पिछले एक वर्ष 2019-20 की आय व्यय का ब्योरा, उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि 2019-20 में हॉकी झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर, सब जूनियर में कांस्य पदक, 5A साइड सीनियर नेशनल में कांस्य पदक, खेलो इंडिया के U21में रजत पदक, U17 में रजत पदक और पुरुष वर्ग में सबजुनियर में कास्य पदक प्राप्त किया. कुछ राष्ट्रीय हाकी चैंपियनशिप का आयोजन Covid-19 के चलते अभी तक नहीं हुआ है.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.