जमशेदपुर: शहर में चार महीनों में ट्रैफिक पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है. ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से अक्टूबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक कुल एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूला है. आंकड़े बताते हैं कि अब तक इतनी राशि जमशेदपुर से कभी-भी जमा नहीं हो पाई थी.
ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चलाते हुए दो पहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, हेलमेट, कार चालकों के लिए सीट बेल्ट, बस स्टैंड में खड़ी बसों और शहर की सड़कों पर अवैध पार्किंग को लेकर सजग है. जिसके कारण आम जनों में भी यातायात सुरक्षा को लेकर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ने लगा है.
ये भी पढ़े- नए मंत्री हफीजुल हसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिया गया इस मंत्रालय का प्रभार
पूर्वी सिंहभूम के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण कस्बों के इलाकों में भी ट्रैफिक पुलिस के लगातार सघन अभियान चलाया है. जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस प्रतिदिन औसतन दो लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला रही है.
महीना | जुर्माना राशि |
अकटूबर | 3,727,200 |
नवंबर | 2,921,700 |
दिसंबर | 4,276,750 |
जनवरी | 4,042,200 |
कुल | 14,967,850 |