ETV Bharat / city

गिरिडीह: चार पैक्सों में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ, किसानों में खुशी - गिरिडीह में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ की खबर

बगोदर प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्सों में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ हो गया है. समय पर धान क्रय केंद्र चालू होने से किसानों में उत्साह है. धान क्रय केंद्र का उद्घाटन करते हुए विधायक विनोद कुमार सिंह ने किसानों से धान क्रय केंद्र में ही धान बेचने की अपील की है.

paddy purchase center launched in giridih
धान क्रय केंद्र का शुभारंभ
author img

By

Published : Nov 16, 2020, 12:57 PM IST

बगोदर, गिरिडीह: बगोदर प्रखंड के चार पैक्सों में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ हो गया है. इसके साथ ही किसानों ने स्थानीय धान क्रय केंद्रों में धान बेचा जाना शुरू हो गया है‌. किसानों ने कहा कि इस साल समय पर धान क्रय केंद्र चालू हुआ है. ऐसे में वे धान क्रय केंद्रों में अपनी धानों को बेच सकेंगे. इन चार केंद्रों में अटका पूर्वी पैक्स, मुंडरो पैक्स, खेतको पैक्स और दोंदलो- देवराडीह पैक्स शामिल हैं.

देखें पूरी खबर

दोंदलो- देवराडीह पैक्स में खुले धान क्रय केंद्र का विधायक विनोद कुमार सिंह ने उद्घाटन किया. उन्होंने किसानों से धान क्रय केंद्रों में हीं धान बेचने की अपील की है. पैक्स के प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि किसानों से 18 सौ 62 रुपये प्रति क्विंटल साथ ही 1 रुपये 82 पैसे बोनस कुल दो हजार 50 रुपये प्रति किलो धान की खरीददारी की जाएगी. मौके पर बीसीओ संगीता कुमारी, जिप सदस्य सरिता महतो, मुखिया गीता देवी, पैक्स के अध्यक्ष सिद्धेश्वर सिंह आदि भी उपस्थित थी.

अटका पूर्वी पैक्स धान क्रय केंद्र का अटका पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि रामकृष्ण मेहता ने किया. मौके पर प्रबंधक जीवन मेहता ने बताया कि किसानों के धान की बिक्री केंद्र में की जाने लगी है. मौके पर अटका पश्चिमी के मुखिया जिबाधन मंडल, मो लुकुमान आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़े- गिरिडीहः सीसीएल की जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 गंभीर

वहीं, खेतको पैक्स धान क्रय केंद्र का पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि सरकार धान क्रय के एवज में किसानों के बीच समय पर राशि का वितरण करने की गारंटी करें. बीसीओ संगीता कुमारी ने कहा कि धान क्रय केन्द्रों में धान बेचने के लिए संबंधित केंद्रों में किसान जल्द ही अपना निबंधन कराएं. निबंधन कराने के बाद ही उनके धान की खरीदारी की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.