धनबाद: कोयलांचल धनबाद में भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले के विभिन्न इलाकों में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया. भारतीय जनता युवा मोर्चा तोपचांची प्रखंड द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के पांचवें दिन सोनरियाटांड़ विवाह मंडप मे 70 पौधे रोपे गए. इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों की बैठक युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निवास तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंहा ने की.
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है और इसी के तहत यहां पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लॉकडाउन के बाद से ही गरीब और असहाय लोगों की सेवा में जुट गई है और पिछले 5 दिनों से स्वछता अभियान, मास्क वितरण, सेनेटाइजर वितरण, फल वितरण, सूखा राशन वितरण और रक्तदान के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे है जो कि एक मिसाल है.
उन्होंने विस्तार से यशश्वी प्रधानमंत्री के जीवन के प्रेरणादायी पहलू और जन कल्याण करी योजनाओं की जानकारी देने के साथ राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को दी. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सिर्फ सेवा सप्ताह के दौरान ही नहीं बल्कि पूर्ण कोरोना काल के दौरान गरीब और असहाय लोगों की मदद करने की बात कही.