चाईबासा: लॉकडाउन के दौरान अब तक पश्चिमी सिंहभूम जिले में देश के विभिन्न राज्यों और झारखंड के जिलों से 3,875 श्रमिक और नागरिक वापस अपने घर गांव लौटें हैं. जिसमे से 15 राज्यों से 3,558 और झारखंड राज्य के अन्य जिलों से 317 व्यक्ति सहित व्यक्ति अपने गृह जिला/राज्य वापस लौट चुके हैं.
और पढ़ें- 24 प्रवासी मजदूरों को वापस लाया गया होमटाउन, मध्यप्रदेश के सिंगरौली में फंसे थे मजदूर
पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अरवा राजकमल ने जानकारी देते हुए बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 वायरस संक्रमण के इस संकटकाल में जनमानस को सुरक्षित रखने के लिए अधिसूचित संपूर्ण तालाबंदी के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले या झारखंड राज्य से बाहर फंसे श्रमिकों को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के आलोक में अपने गृह जिला वापस लाने का कार्य लगातार जारी है. उपायुक्त ने बताया कि अभी तक 15 राज्यों तथा झारखंड राज्य के अन्य जिलों से कुल 3,875 श्रमिक/नागरिक को वापस अपने गृह जिला लाया गया है, जिसमें सदर अनुमंडल स्थित चाईबासा आईटीआई मैदान स्थित रिसीविंग सेंटर पर 3,176 व्यक्ति, जगन्नाथपुर स्थित प्लस टू रस्सेल उच्च विद्यालय स्थित रिसीविंग सेंटर पर 383 व्यक्ति तथा चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित प्लस टू मारवाड़ी उच्च विद्यालय स्थित रिसीविंग सेंटर पर 316 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन अभी तक किया गया है.
उपायुक्त ने बताया गया कि वापस लौटे 15 राज्य यथाः
★आंध्र प्रदेश से 25 व्यक्ति
★बिहार से 01 व्यक्ति
★छत्तीसगढ़ से 114 व्यक्ति
★गुजरात से 2,346 व्यक्ति
★तेलंगाना से 58 व्यक्ति
★कर्नाटक से 157 व्यक्ति
★केरल से 136 व्यक्ति
★मध्यप्रदेश से 52 व्यक्ति
★महाराष्ट्र से 35 व्यक्ति
★ओडिशा से 536 व्यक्ति
★पंजाब से 32 व्यक्ति
★राजस्थान से 32 व्यक्ति
★तमिलनाडु से 26 व्यक्ति
★पश्चिम बंगाल से 07 व्यक्ति
★उत्तर प्रदेश से 01 व्यक्ति सहित झारखंड राज्य के अन्य जिलों से कुल 317 व्यक्ति अपने गांव-घर वापस लौट चुके हैं.