ETV Bharat / city

BJP को किसी पार्टी से डर लगता है तो वो है JVM: बाबूलाल मरांडी

जेवीएम के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बोकारो पहुंचे झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी को जेवीएम से सबसे ज्यादा डर लगता है.

बाबूलाल मरांडी
author img

By

Published : Jul 19, 2019, 6:41 PM IST

बोकारो: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बोकारो पहुंचे थे. बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर सबसे ज्यादा किसी से डरती है तो वह जेवीएम और बाबूलाल मरांडी है.

जेवीएम का सदस्यता अभियान

'जेवीएम ही झारखंड का विकास सही तरीके से कर सकता है'
बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में जेवीएम के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. यह सदस्यता अभियान अगले 15 दिनों तक चलेगा. ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने के लिए झारखंड विकास मोर्चा काम कर रही है. बोकारो के नया मोड़ के पास एक होटल में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही झारखंड के विकास के लिए सही तरीके से काम कर सकता है.

'जनता को सही अधिकार मिले'
उन्होंने कहा कि राज्य बने 20 साल होने वाले हैं और झारखंड विकास मोर्चा बने 14 साल से ज्यादा हो गए हैं. अब जरूरी है कि राज्य के विकास का जो वनवास चल रहा है वह खत्म हो और जनता को उसका सही अधिकार मिल सके. उन्होंने कहा कि जरूरत है पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति विश्वास की. कार्यकर्ता अगर संगठित होकर सदस्य बनाने के लिए निकलेंगे तो लोग उत्साहित होकर पार्टी से जुड़ेंगे.

ये भी पढ़ें- एक किलोमीटर पैदल चल डीसी पहुंचे स्कूल, बच्चों ने शिक्षकों की खोली पोल

एक दिन बीजेपी खुद टूट जाएगी
वहीं, भाजपा पर हमला बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी को सबसे ज्यादा डर अगर किसी पार्टी से है तो वह जेवीएम है. यही वजह है कि बीजेपी के टारगेट पर हमेशा जेवीएम और बाबूलाल मरांडी है. हर वक्त जेवीएम को तोड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं. लेकिन वह इसे चैलेंज मानते हैं और लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि बीजेपी की यह रणनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी. बीजेपी जो दूसरों को तोड़ने में लगी है एक दिन खुद टूट जाएगी.

Intro:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज बोकारो पहुंचे। बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।और कहा बीजेपी अगर सबसे ज्यादा किसी से डरती है तो वह जेवीएम और बाबूलाल मरांडी से डरती है।

Body:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज बोकारो पहुंचे। यहां उन्होंने जेबीएम के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। यह सदस्यता अभियान अगले 15 दिनों तक चलेगी। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने के लिए झारखंड विकास मोर्चा काम कर रही है। बोकारो के नया मोड़ के के पास एक होटल में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहां झारखंड मुक्ति मोर्चा ही झारखंड के विकास के लिए सही तरीके से काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य बने 20 साल होने वाले हैं और झारखंड विकास मोर्चा बने 14 साल से ज्यादा हो गए हैं। अब जरूरी है कि राज्य के विकास का जो बनवास चल रहा है वह खत्म हो और जनता को उसका सही अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा की जरूरत पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति विश्वास की है। कार्यकर्ता अगर संगठित होकर सदस्य बनाने के लिए निकलेंगे लोग उत्साहित होकर पार्टी से जुड़ेंगे। उन्हें लगेगा झारखंड विकास मोर्चा सही मायनों में राजनीतिक विकल्प दे सकती है।

Conclusion:वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा की बीजेपी को सबसे ज्यादा डर अगर किसी पार्टी से है तो वह जेबीएम से है। और बाबूलाल मरांडी से है। यही वजह है की बीजेपी के टारगेट पर हमेशा जेवीएम और बाबूलाल मरांडी हैं। हर वक्त जेवीएम को तोड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन वह इसे चैलेंज मानते हैं। और लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि बीजेपी की यह रणनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी बीजेपी जो दूसरों को तोड़ने में लगी है एक दिन खुद टूट जाएगी। बाबूलाल मरांडी, प्रकाश सिंह और जेवीएम जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज के समक्ष 100 से ज्यादा युवाओं ने जेवीएम की सदस्यता ग्रहण की।
बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री व जेवीएम अध्यक्ष
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.