कांग्रेस ने हमेशा छीना हिमाचल का हक, लेकिन भाजपा ने हर बार की रक्षा: जगत प्रकाश नड्डा

By

Published : Apr 22, 2022, 5:09 PM IST

Updated : Apr 22, 2022, 5:35 PM IST

thumbnail
कांगड़ा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने (BJP National President JP Nadda) कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही हिमाचल की जनता का हक छीना है और अगर कुछ हिमाचल को दिया भी तो उसे भी छीन लिया. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही हिमाचल की जनता के हक की रक्षा की है और भाजपा आगे भी ऐसा ही करेगी. उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल का हक छीना है और भाजपा ने हमेशा हिमाचल के हक की रक्षा की है और हमेशा हिमाचल को दिया है. 1987 में राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब नौवां वित्त आयोग हिमाचल आया उन्होंने (JP Nadda Addresses Public Meeting In Kangra) हिमाचल का स्पेशल कैटेगिरी स्टेट का दर्जा वापस लिया. लेकिन मोदी 2014 में आए और हिमाचल को स्पेशल कैटेगिरी स्टेट का दर्जा वापस दिया.
Last Updated : Apr 22, 2022, 5:35 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.