ETV Bharat / state

नालागढ़ में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित

author img

By

Published : Mar 8, 2021, 11:00 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम नालागढ़ के बीएम जैन स्कूल के प्रांगण में सर्व सहायता संगठन महिला विंग के सौजन्य से किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि वंदना योगी ने अपने संबोधन में महिला दिवस पर अपने विचार रखे और कहा कि महिलाएं आजकल किसी भी काम में पीछे नहीं हैं.

International Women's Day celebrated in Nalagarh,
नालागढ़ में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

नालागढ़ः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम नालागढ़ के बी.एम. जैन स्कूल के प्रांगण में सर्व सहायता संगठन महिला विंग के सौजन्य से किया गया. इसमें बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, नालागढ़ के एसडीए महेंद्र पाल गुर्जर, आजाद जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव सेवा योजना, नालागढ़ के पूर्व विधायक के.ऐल. ठाकुर और आशुतोष वैद्य ने मुख्य अतिथि शिरकत की.

पढ़ेंः Women's Day: शिमला समरहिल रेलवे स्टेशन पर पॉइंटमैन पर तैनात पॉइंटवूमेन

किसी भी काम में पीछे नहीं महिलाएं

इस मौके पर मुख्य अतिथि वंदना योगी ने अपने संबोधन में महिला दिवस पर अपने विचार रखे और कहा कि महिलाएं आजकल किसी भी काम में पीछे नहीं हैं. चाहे सामाजिक कार्य हो, चाहे धार्मिक कार्य हो या कोई भी काम हो आज की नारी सशक्त नारी है.

वंदना योगी ने कहा कि आज-कल भारतीय महिलाएं देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना नाम कमाया है. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए. इस मौके पर सर्व सहायता संगठन द्वारा महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उनको सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात, हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए 1420 करोड़ की मांग

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.