ETV Bharat / state

हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह, शिमला में कार्यकर्ताओं ने निकाला शांति मार्च

author img

By

Published : Oct 5, 2020, 3:06 PM IST

हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस ने शिमला में शान्ति मार्च निकाला. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू , विधायक नंदलाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, राजीव गांधी पंचायतीराज के अध्यक्ष दीपक राठौर और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी करीब एक घंटे तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठे रहे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की देने मांग की.

congress satyagraha
हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस ने जताया रोष

शिमला: हाथरस केस को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. दुष्कर्म के बाद युवती की निर्मम हत्या और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ देश भर में कांग्रेस सोमवार को सत्याग्रह पर बैठी है. राजधानी शिमला में भी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से रिज मैदान तक शान्ति मार्च निकाला और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह पर बैठे.

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू , विधायक नंदलाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, राजीव गांधी पंचायतीराज के अध्यक्ष दीपक राठौर और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी करीब एक घंटे तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठे रहे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की देने मांग की. साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट किया.

वीडियो रिपोर्ट

विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस के आह्वान पर आज देश भर में हाथरस की घटना और राहुल गांधी के साथ की गई धक्कामुक्की के खिलाफ एक दिन का सत्याग्रह किया जा रहा है. शिमला में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठ कर यूपी सरकार की तानाशाही का विरोध कर रहे हैं.

सुक्खू ने कहा कि यूपी में जिस तरह से एक बेटी से दुष्कर्म और उसके बाद निर्मम हत्या कर दी गई. बाद में रात को ही शव को पुलिस ने जला दिया गया, उसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते है. सुक्खू ने कहा कि यूपी में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोका ही नहीं बल्कि उनके साथ धक्का मुक्की भी की.

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश की महिला IPS अधिकारी से साइबर ठगी का प्रयास, देवघर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.