शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर बाद कांगड़ा से शिमला लौटेंगे. पिछले कल यानी 18 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल पहुंची थी. इसी सिलसिले में कुछ दिन से सीएम सुखविंदर सिंह कांगड़ा जिले के दौरे पर रहकर तैयारियों का जायज ले रहे थे.
शिमला से पहले जाएंगे धर्मपुर: आज उनका शिमला लौटने का कार्यक्रम है. शिमला आने से पहले मुख्यमंत्री पहले धर्मपुर जाएंगे. इसके बाद वह सीधे हेलीकॉप्टर से शिमला करीब 2 बजे पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके मंत्री बीते 3 दिनों से कांगड़ा जिले के इंदौरा प्रवास पर हैं.
सचिवालय में लौटेगी रौनक: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू सहित पूरी सरकार के इंदौरा प्रवास पर होने के कारण राज्य सचिवालय में सन्नाटा पसरा हुआ था. सचिवालय में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के न होने के कारण उनसे मिलने के लिए दूर -दराज इलाकों से लोग नहीं आ पा रहे थे. अब ,जबकि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के मंत्री राज्य सचिवालय पहुंच रहे हैं तो इससे यहां चहल पहल बढ़ गई है.
कार्यों का लेंगे फीडबैक: मुख्यमंत्री सचिवालय आने पर आज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. कई जरूरी फाइलों पर भी मुख्यमंत्री निपटाएंगे और अधिकारियों को दिए गए कार्यों का फीडबैक भी लेंगे. वहीं, मत्री मंडल के बाकी सदस्य भी अपने विभागों के कामकाज की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से लेंगे. बता दें कि 18 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल के कांगड़ा पहुंची थी. इस दौरान सुखविंदर सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी शामिल हुई थी.
हिमाचल के लिए बदला रूट: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल पहुंचने पर कहा था कि हिमाचल के लिए उन्होंने पूरा रूट बदल दिया. यहा आकर उन्हें अच्छा लगा. उन्होंने कहा था कि हिमाचल को एक दिन मिला और मिलना चाहिए था, लेकिन भारत जोडो यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय है और 30 जनवरी को यात्रा को अंतिम दिन अंतिम लक्ष्य तक पहुंचना है.
ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra in Himachal: मलोट में बोले राहुल- हिमाचलवासी करते हैं सुखविंदर सिंह से प्यार, CM सुनते हैं जनता की आवाज