ETV Bharat / state

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज जाएंगे मनाली, कल जाएंगे दिल्ली

author img

By

Published : Jan 1, 2023, 1:40 PM IST

CM Sukhvinder Singh Sukhu on Manali tour: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मनाली जा रहे हैं. जहां वे कल विंटर कार्निवल का शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर बाद 3 बजे मनाली के लिए रवाना होंगे. मनाली में मुख्यमंत्री कल सुबह के समय हिडिंबा माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वह कल विंटर कार्निवल का शुभारंभ करेंगे. कल दोपहर बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

CM Sukhvinder Singh Sukhu on Manali tour
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो).

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मनाली जा रहे हैं. मुख्यमंत्री का मनाली के विंटर कार्निवल में शामिल होने का कार्यक्रम है. इस बीच कल ही मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैबिनेट के गठन को लेकर हाईकमान से चर्चा करेंगे और इसके बाद 3 दिसंबर को धर्मशाला जाएंगे, जहां वह अभिनंदन रैली में शिरकत करने के साथ ही 4 से 6 तक धर्मशाला के तपोवन में होने जा रहे विधानसभा सत्र में शीतकालीन सत्र में शिरकत करेंगे.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर बाद 3 बजे मनाली के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री मनाली में कल सुबह के समय हिडिंबा माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वह कल विंटर कार्निवल का शुभारंभ करेंगे. कल दोपहर बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री दिल्ली में कैबिनेट गठन को लेकर केंद्रीय हाईकमान से चर्चा करेंगे. हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री कैबिनेट के चेहरों को फाइनल करेंगे. सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 दिसंबर को वापस धर्मशाला आएंगे. धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में उनके सम्मान में अभिनंदन रैली कांगड़ा जिला कांग्रेस की ओर से की जा रही है. (CM Sukhvinder Singh Sukhu on Manali tour) (Sukhu on delhi tour)

7 दिसंबर तक कैबिनेट का गठन कर सकते हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी कैबिनेट का गठन 7 दिसंबर तक कर सकते हैं. इसकी वजह यह है कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 7 दिसंबर से प्रदेश से बाहर होंगे. बताया जा रहा है कि राज्यपाल का पारिवारिक समारोह के चलते 7 दिसंबर से एक सप्ताह के लिए गोवा में रहने का कार्यक्रम हैं.

राज्यपाल 4 से 6 दिसंबर तक धर्मशाला में होने जा रहे हिमाचल विधानसभा सत्र के दौरान ही मौजूद रहेंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र के दौरान या आखिरी दिन अपनी कैबिनेट का गठन कर सकते हैं. हिमाचल में 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार बनी थी. इस दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने शपथ ली थी. इस तरह एक लंबा समय सरकार बने हो गया है. ऐसे में माना जा रहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला में ही अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल में कई प्रबल दावेदार हैं. इनमें शिमला जिला से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप सिंह राठौर हैं.

कांगड़ा जिले से चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, आशीष बुटेल, संजय रत्न प्रमुख दावेदार हैं. सोलन जिला से कर्नल धनीराम शांडिल, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, बिलासपुर से राजेश धर्माणी शामिल हैं. केंद्रीय हाईकमान से आखिरी चर्चा के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इनमें से कैबिनेट को गठन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- लिवर ट्रांसप्लांट: जानें कितनी गंभीर होती है यह सर्जरी और कितना हिस्सा किया जा सकता है डोनेट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.