ETV Bharat / state

CM सुक्खू को भाजपा को कोसने की आदत, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का व्हाइट पेपर सामने लाएं- राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुखविंदर सरकार पर तंज कसते हुए कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भाजपा को कोसने की आदत हो गई है, लेकिन उन्होंने 10 महीने के कार्यकाल में क्या किया है, उसका व्हाइट पेपर भी जनता के सामने सरकार रखे. (Rajeev Bindal on Sukhvinder Govt)

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Oct 24, 2023, 2:39 PM IST

Rajeev Bindal on Sukhvinder Govt
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुखविंदर सरकार पर तंज कसते हुए घेरा. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार को भाजपा को कोसने की आदत हो गई है. जब भी देखो मुख्यमंत्री और उनकी पूरी कैबिनेट हर बात के लिए सिर्फ भाजपा को दोष देने में लगी रहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा कहती रहती है कि भाजपा ने यह नहीं किया भाजपा ने वो नहीं किया, हम कांग्रेस पार्टी के नेताओं से यह पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार का 10 महीने का कार्यकाल पूरा हो गया है और अभी तक कांग्रेस ने क्या किया. इसके बारे में भी वह जनता को बताएं. अपने 10 महीने के कार्यकाल का व्हाइट पेपर जनता के सामने लेकर आएं.

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की याददाश्त कमजोर हो गई है. वह भूल जाते हैं कि कांग्रेस सरकार सत्ता में हैं ना कि भाजपा सत्ता में है. उन्होंने कहा कि सिर्फ झूठ बोलकर और भाजपा को कोस कर आप बच नहीं सकते हैं. हम आपको याद दिलाना चाहेंगे कि जब चुनाव का दौर था तो आपने प्रदेश की जनता से कितने वादे किए थे, लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि आखिर कब ये वादे पूरे होंगे. हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं आज तक अपनी ₹1500 की गारंटी पूरी होने का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर सुक्खू सरकार को यह गारंटी पूरी करनी है तो उन्हें ₹4000 करोड़ का बकाया प्रदेश की महिलाओं को चुकाना होगा. बिंदल ने कहा कि आज विजयदशमी का पवन पर्व है, सुक्खू सरकार को यह तोहफा तो बहनों को दे देना चाहिए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने डीजल को सस्ता करने का काम किया पर सुक्खू सरकार ने उसे महंगा कर हिमाचल पर ₹1500 करोड़ का बोझ बढ़ा दिया. हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है, पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां तो जनता भूल ही जाए. अभी तक हिमाचल प्रदेश में 10000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है. बिजली फ्री, गोबर खरीद, दूध खरीद जैसे वादे कहां गायब हो गए, जनता यह जानना चाहती हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जवाब देना ही होगा.

ये भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री जी बेहतर होता कि पैसों से पहले जमीन दे देते, बताओ घर कहां बनाएं'?

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.