ETV Bharat / state

कांगड़ा में 1.24 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक, जिला भर में 1070 बूथ होंगे स्थापित

author img

By

Published : Feb 5, 2021, 10:37 PM IST

कांगड़ा में पल्स पोलियो अभियान के तहत 1.24 लाख से अधिक 5 साल से कम आयु के बच्चों को दो बूंद जिंदगी के पिलाए जाएंगे. कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला में पल्स पोलियो अभियान इस वर्ष 14 फरवरी को चलाया जा रहा है, जो 16 फरवरी तक चलेगा.

Polio supplements will be given to children In Kangra
कांगड़ा में 1.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

धर्मशाला: जिला कांगड़ा में पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 साल से कम 1.24 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी. कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला में पल्स पोलियो अभियान इस वर्ष 14 फरवरी को चलाया जा रहा है, जो 16 फरवरी तक चलेगा.

1 लाख 24 हजार 453 बच्चों को दी जानी है खुराक

कांगड़ा के सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मर्तबा अभियान के तहत 1 लाख 24 हजार 453 बच्चों को आइडेंटिफाई किया गया है, जिनकी उम्र 5 साल से कम है. इन्हें पल्स पोलियो की खुराक दी जानी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला कांगड़ा में 1070 बूथ जिला भर में स्थापित किए हैं और मोबाइल बूथ की अलग से व्यवस्था की है.

वीडियो..

साल 2012 के बाद नहीं आया पोलियो का नया मामला

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि जिला कांगड़ा में साल 2012 के बाद से पल्स पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर प्रदेश भर में पल्स पोलियो की खुराक 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पिलाई जा रही है.

15-16 फरवरी को घर-घर जाकर देंगे पोलियो की खुराक

सीएमओ कांगड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की खुराक से छूटने न पाए. उन्होंने कहा कि इसी के चलते 14 को अभियान में जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 15-16 फरवरी को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देना सुनिश्चित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: कर्ज में डूबे हिमाचल को 15वें वित्तायोग की सलाह, पर्यटन से बदल सकती है देवभूमि की तकदीर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.