ETV Bharat / state

CM सुक्खू की बजाए BJP के लोग PM मोदी से करें सवाल कि देश और प्रदेश में महंगाई कब होगी कम- पुनीत मल्ली - पुनीत मल्ली ने भाजपा सरकार का घेराव किया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने भाजपा सरकार का घेराव किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से सवाल करने की बजाए भाजपा के लोग नरेंद्र मोदी से सवाल करें कि देश और प्रदेश में महंगाई कब कम होगी, अच्छे दिन कब आएंगे, बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा, जनता की जेबों में 15 लाख कब आएंगे. पढ़ें पूरी खबर...

पुनीत मल्ली
पुनीत मल्ली
author img

By

Published : Mar 12, 2023, 4:11 PM IST

कांगड़ा: जयराम भाजपा मंडली अपनी जनविरोधी नीतियों पर हल्ला मचा कर ओछी राजनीति कर रही है. अपनी हार से बौखलाए जयराम ठाकुर झूठ का सहारा लेकर नाटकबाजी कर अपनी जगहंसाई कर रहे हैं. यह बात आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने कही. पुनीत मल्ली ने पूर्व भाजपा सरकार पर जनता के उपर दमनकारी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश का खजाना खाली हुआ है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सत्ता का गलत प्रयोग करते हुए कई गलत फैसले लिए थे, जिन पर वे अब राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहें है, वे कभी पूरे नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि अब जनता भी जान चुकी है कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनावी समय में वोट बैंक को हड़पने के लिए बिना बजट के संस्थानों को खोला था, जिनमें बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं था.

पुनीत मल्ली ने कहा कि भाजपा जानती है कि जनता ने उसे सत्ता से बाहर कर प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृृत्व में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार दी है. पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जो गलत नीतियां चलाई हुई थीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक-एक करके उन्हें जनता के सामने ला रहे हैं. जिससे भाजपा नेताओं को डर है कि आने वाले दिनों में शिकंजा उनके उपर भी कसा जा सकता है.

मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की पेहल की है, जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच सालों तक जिला कांगड़ा की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया और विकास के नाम पर कांगड़ा के साथ पूरे प्रदेश को गुमराह किया. मल्ली ने कहा कि केंद्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार के कारण आज महंगाई चरम पर है. आम जनता त्रस्त है, लेकिन प्रदेश भाजपा के नेता इन मुद्दों पर बोलने की अपेक्षा जनता को गुमराह करने में लगी हुई है.

जनता द्वारा नाकारी गई भाजपा लोगों को अपनी और आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार अपने वायदों पर अटल है. भाजपा को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं. कांग्रेस ने जब-जब जनता से जो वादे किए हैं उन्हें समय रहते पूरा किया है. उन्होंने कहा जयराम ठाकुर को प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से सवाल करने की बजाए नरेंद्र मोदी से सवाल करने चाहिए कि महंगाई कब कम होगी, अच्छे दिन कब आएंगे, बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा, जनता की जेबों में 15 लाख कब आएंगे.

ये भी पढ़ें: वाटर सेस के दायरे में आएंगे 172 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स, आम जनता पर नहीं पड़ेगा बोझ

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.