चंबा: हिमाचल प्रदेश विधान सभा सत्र से नाटी की शुरुआत क्या हुई...अब पूरे प्रदेश में नाटी एक फैशन बनता जा रहा है. राजनेताओं के लिए नाटी हर जनसभा या किसी नेता के जन्मदिन पर आम बात हो गई है, आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन था. फिर क्या था मौका भी और दस्तूर भी.
डलहौजी भाजपा मंडल ने आज सुंडला में प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर पहले तो हलवा बांटा उसके बाद शुरू हुई चम्ब्याली नाटी , मेरा खिन्न्नु बड़ा उस्ताद हो हाय हाय मेरे खिन्युआ, इस पहाड़ी गाने में जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष, डीएस ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष योग राज शर्मा जिला सचिव अशोक बकरिया सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर खूब नाटी डाली.
एक से बढ़कर एक गाने पर पार्टी कार्यकर्ता बारिश में भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सादगी के साथ नाटी संग मनाते दिखे.
ये भी पढ़ें- CAA के समर्थन में बिलासपुर में निकाली गई रैली, शहरवासियों को किया गया जागरूक