ETV Bharat / city

एक फिर बजा ऊना डाक परिमंडल का डंका, एक दिन में खोले 6735 खाते

ऊना परिमंडल ने एक ही दिन में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत 6735 खाते खोलकर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है. दरअसल प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल स्मिता कुमार ने प्रत्येक मंडल को अधिक से अधिक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खोलने का लक्ष्य दिया था. जिसके तहत सभी डाक मंडलों की ओर से विशेष अभियान चलाया गया था.

author img

By

Published : Nov 9, 2019, 12:34 PM IST

पोस्ट ऑफिस ऊना

ऊना: डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं को आम जनता के बीच ले जाने में ऊना डाक परिमंडल ने फिर अपना लोहा मनवाया है. ऊना मंडल ने एक ही दिन में 6735 खाते खुलवाकर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है.

बता दें कि डाक विभाग ने ऊना परिमंडल में विशेष मेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कैंप का आयोजन किया था. इस दौरान प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर स्मिता कुमार ने प्रत्येक मंडल को अधिक से अधिक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत खाते खुलवाने का लक्ष्य दिया था.

वीडियो

कुल मिलाकर हिमाचल मंडल में 27422 खाते एक दिन में खोले गए. इस मुहिम में अकेले ही ऊना मंडल ने 6735 खाते खोले गए हैं. इससे पहले सितंबर माह ऊना परिमंडल में 3704 खाते एक ही दिन में खोले गए थे.

डाक अधीक्षक ऊना मंडल रामतीर्थ शर्मा ने कहा कि ऊना डाक मंडल ने अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 27422 खातों में से 6735 खाते एक दिन में खोले हैं. उन्होंने ऊना मंडल के सभी कर्मचारियों की तारीफ की और बधाई दी.

Intro:
स्लग--एक फिर बजा ऊना डिवीजऩ का डंका, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने खाते खोलने का बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में खोले 6735 खाते, डाक अधीक्षक रामतीर्थ ने बेहतर कार्य करने पर दी बधाई ।Body:डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं को आम जनता के बीच ले जाने में हिमाचल सर्कल के ऊना डाक मंडल ने फिर अपना लोहा मनवाया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट के खाते खोलने में ऊना डाक मंडल ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ कर नया मील पत्थर कायम किया है। ऊना मंडल ने एक ही दिन में 6735 खाते खोलकर अपना पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। साथ ही नए खाते खोलने में हिमाचल सर्कल में टॉप किया है। इससे पहले सितंबर माह में 3704 खाते एक ही दिन में खोलकर रिकार्ड बनाया था, जिसे अब स्वयं ही ऊना डाक मंडल ने तोड़ा है।
बता दें कि डाक विभाग द्वारा ऊना परिमंडल में विशेष मेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें हिमाचल प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल स्मिता कुमार द्वारा प्रत्येक मंडल को अधिक से अधिक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया था। इस उपलक्ष्य में सभी डाक मंडलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर अपने डाक मंडल में लोगों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा उपलब्ध करवाई जाए रही सुविधाओं के बारे में जागरूक किया और उन्हें डिजिटल लेन-देन को अपनाने का आग्रह किया। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खोलने की यह प्रक्रिया देर रात तक चलती रही और कुल मिलाकर हिमाचल परिमंडल में 27422 खाते एक दिन में खोले गए। इस मुहिम में ऊना मंडल का विशेष योगदान रहा, जिसके मेहनती कर्मचारियों के अथक प्रयास से एक दिन में ही 6735 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खोले और यह पूरे हिमाचल परिमंडल में सबसे अधिक खाते एक दिन में खोले गए।

बाइट-- राम तीर्थ शर्मा ( अधीक्षक , ऊना मंडल)
POST OFFICE UNA--2

वहीं डाक अधीक्षक ऊना मंडल रामतीर्थ शर्मा ने ऊना मंडल के सभी कर्मठ कर्मचारियों की तारीफ की व इस विशेष मेगा कैंप में सहर्ष योगदान देने के लिए बधाई दी। ऊना डाक मंडल द्वारा यह एक दिन में सबसे अधिक खोलने का कीर्तिमान अपने आप में विशेष महत्व रखता है।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.