शिमला: आज देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और बिहार में भी बारिश की संभावना है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश में 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग शिमला (Meteorological Department Shimla) ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय हिस्सों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है. प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 22°C | 17°C |
सोलन | 26°C | 21°C |
हमीरपुर | 32°C | 23°C |
मंडी | 30°C | 21°C |
बिलासपुर | 32°C | 23°C |
ऊना | 33°C | 24°C |
कांगड़ा | 30°C | 21°C |
सिरमौर | 29°C | 24°C |
कुल्लू | 32°C | 20°C |
चंबा | 30°C | 22°C |
किन्नौर | 23°C | 14°C |
लाहौल-स्पीति | 19°C | 13°C |
ये भी पढ़ें: NEWSTODAY: जानिए आज क्या रहेगा खास, दिनभर इन खबरों पर रहेगी नजर