शिमला: देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर अभी भी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है. इसके प्रभाव में, अगले 24 घंटों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र और झारखंड, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूरे पश्चिम बंगाल से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई. इस दौरान ओडिशा के उत्तरी तट, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश हुई.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है. इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से झारखंड, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.
हिमाचल में मौसम का पुर्वानुमान: वहीं, हिमाचल में आगामी कुछ दिन मौसम साफ रहने वाला है. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 18 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ एक स्थानों पर ही बारिश की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग ने 19 और 20 अक्टूबर को हल्की बारिश की आशंका जताई है. मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में कमी दर्ज की गई थी. जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया था.
वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आगामी दो दिनों में राज्य में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. बीते दिन हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी जिससे सुबह शाम ठंड भी बढ़ गई हैं.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 23°C | 14°C |
सोलन | 27°C | 11°C |
हमीरपुर | 31°C | 14°C |
मंडी | 30°C | 12°C |
बिलासपुर | 32°C | 15°C |
ऊना | 33°C | 15°C |
कांगड़ा | 31°C | 15°C |
सिरमौर | 29°C | 16°C |
कुल्लू | 29°C | 11°C |
चंबा | 29°C | 12°C |
किन्नौर | 22°C | 5°C |
लाहौल-स्पीति | 19°C | 4°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (Weather Update Himachal) (weather forecast of himachal) (India Weather Forecast) (Rain in himachal) (Snowfall in Himachal) (Weather Update of Himachal)