ETV Bharat / city

सीएम जयराम ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिज पर डाली नाटी

author img

By

Published : Jul 22, 2022, 5:01 PM IST

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी (CM Jairam Congratulates Draupadi Murmu) है. वहीं शिमला के रिज मैदान पर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं और एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर नाटी डाली. पढ़ें पूरी खबर...

CM Jairam Congratulates Draupadi Murmu
सीएम जयराम ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

शिमला: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखने को मिल रहा (President Election Result 2022) है. शिमला सहित अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हलवा व मिठाई बांट कर खुशी मनाई है. राजधानी शिमला में रिज मैदान पर एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा नाटी डाली गई और पारंपरिक वाद्य यंत्रों बजाए (BJP workers Did Nati on Ridge Shimla) गए. शिमला के अलावा कांगड़ा में भी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हलवा बांटकर खुशी मनाई. पालमपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया.

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी (CM Jairam Congratulates Draupadi Murmu) है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी पृष्ठभूमि से सम्बंधित और भारत की सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्रपति बन कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि द्रौपदी मुर्मू अपनी दूरदर्शी सोच और अनुभव से भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करेंगी.

सीएम जयराम ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई, कार्यकर्ताओं ने रिज पर डाली नाटी. (वीडियो)

शिमला के रिज मैदान पर एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा ने कहा कि एनडीए ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया और वह बड़े अंतर से विजयी (Draupadi Murmu became president) हुई. उन्होंने एक ट्राइबल महिला की इस बड़ी जीत के लिए हिमाचल व देशवासियों का आभार व्यक्त किया. जवाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश हित में बहुत बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने देशवासियों को शुभकामाएं दी. जवाहर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी फैसले लिए हैं वह देशहित में बेहतर साबित हो रहे हैं.

एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी व पिछड़े वर्ग से पहली महिला राष्ट्रपति बनी (Draupadi Murmu became first woman tribal president) है. इसको लेकर काफी उत्साह व उल्लास है. उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) के मार्गदर्शन से गरीब घर में पैदा हुई महिला उच्च पद काबिज हुई है. इसके लिए प्रधानमंत्री व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं. रिज मैदान पर भाजपा कार्यकर्ता और महिलाओं ने खूब जश्न मनाया. काफी समय तक महिलाओं ने नाटी डाली. इसके बाद एसटी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाया. वे पारंपरिक वेशभूषा में रिज मैदान पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें: दलाई लामा ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी, पत्र में लिखा मैं अपने आप को भारत का पुत्र कहता हूं

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.