ETV Bharat / city

करसोग में संपन्न हुआ CAA पर BJP का अभियान, घर-घर जाकर दी लोगों को कानून की जानकारी

author img

By

Published : Jan 15, 2020, 9:18 PM IST

करसोग में नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भाजपा की ओर से जनजागरण अभियान बुधवार को संपन्न हो गया. इस दौरान बीजेपी ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में अवगत करवाया.

BJP campaign on CAA concludes in karsog
भाजपा जनजागरण अभियान करसोग

करसोग: नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भाजपा की ओर से करसोग में चलाया जा रहा जनजागरण अभियान बुधवार को संपन्न हो गया. अभियान के अंतिम दिन स्थानीय विधायक हीरालाल सहित भाजपा मंडलाध्यक्ष, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में करसोग बाजार में प्रचार किया.

इस दौरान बीजेपी ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में अवगत करवाया. बता दें कि यह अभियान करसोग की 54 पंचायतों में 5 जनवरी से शुरू हुआ था. दस दिनों तक चले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी. इसके लिए पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

वीडियो रिपोर्ट

अभियान के लिए ग्राम केंद्र के अध्यक्ष को अपने-अपने बूथों का प्रभारी बनाया गया था. ये सभी नेता बूथ स्तर पर डोर टू डोर नागरिकता संशोधन कानून का प्रचार कर रहे थे. इसी तरह मंडल के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पत्र बांटें. 10 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान विधायक हीरालाल और करसोग मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर ने भी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क किया.

करसोग के विधायक हीरालाल ने कहा कि करसोग बाजार में जन जागरण अभियान के समापन अवसर पर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया गया. इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे. उन्होंने कहा कि 10 दिनों तक चला ये अभियान काफी सफल रहा.

ये भी पढ़ें: कुल्लू जेल से भागा आरोपी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Intro:अंतिम दिन विधायक सहित मंडलाध्यक्ष ने करसोग बाजार में किया प्रचारBody:

करसोग
देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए भाजपा की ओर से कानून के पक्ष में चलाया जा रहा जनजागरण अभियान संपन्न हो गया है। अंतिम दिन में बुधवार को विधायक हीरालाल सहित भाजपा मंडलाध्यक्ष, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कानून के समर्थन में करसोग बाजार में प्रचार और प्रसार किया। इस दौरान लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में अवगत करवाया गया। 5 जनवरी को ये अभियान करसोग की सभी 54 पंचायतों में आरंभ हुआ था। दस दिनों तक चले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर दस्तक देकर नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी लोगों को दी। इसके लिए पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई थी। इसमें ग्राम केंद्र के अध्यक्ष को अपने अपने बूथों का प्रभारी बनाया गया था। ये सभी बूथ स्तर पर डोर टू डोर नागरिकता संशोधन कानून का प्रचार और प्रसार करनें मे डटे रहे। इसी तरह से मंडल के पदाधिकारी घर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पत्र बांटें। 10 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान विधायक हीरालाल और करसोग मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर भी खुद डोर टू डोर जनता से संपर्क मे ड़टे रहे। इस बारे में Conclusion:करसोग के विधायक हीरालाल का कहना है कि करसोग बाजार से जन जागरण अभियान के समापन अवसर पर वाजार में लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया गया। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने कहा कि 10 दिनों तक चला ये अभियान काफी सफल रहा।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.