ETV Bharat / city

महिलाओं की ताकत से हिमाचल में रिपीट होगी भाजपा: इंदु गोस्वामी

author img

By

Published : Sep 29, 2022, 6:31 PM IST

भाजपा द्वारा बंजार में महिला सम्मेलन का (BJP Mahila Sammelan in Banjar) आयोजन किया गया. इस दौरान सांसद इंदु गोस्वामी मुख्यतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं. उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान है. पहले के मुकाबले आज महिलाएं बहुत आगे हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी संगठन के द्वारा महिलाओं की संख्या को बढ़ाने का विचार किया जा रहा है.

BJP Mahila Sammelan in Banjar
बंजार में महिला सम्मेलन

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में (Himachal Pradesh assembly elections) महिलाओं की ताकत से भाजपा एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होगी और अब की बार विधानसभा चुनावों में महिलाओं की संख्या भी बढ़ेगी. उपमंडल बंजार में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन (BJP Mahila Sammelan in Banjar) को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं उपसभापति इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश में हर जगह संगठन के द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं भाग भी ले रही हैं.

वीडियो.

महिलाओं की बढ़ रही संख्या से इस बात का पता चलता है कि भाजपा सरकार की नीतियों से महिलाएं संतुष्ट हैं और महिलाओं की भागीदारी से प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से अपने अभियान को पूरा करेगी. सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि चुनाव के चलते (Indu Goswami target congress) कांग्रेस के नेता भी गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं और महिलाओं को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन प्रदेश की जनता इस बात को समझ गई है कि पूरे देश में अब कांग्रेस खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं को भी इस बात का पता चल चुका है कि अब देश व प्रदेश में कांग्रेस कभी वापसी नहीं करने वाली है.

BJP Mahila Sammelan in Banjar
फोटो.

वहीं, महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद इंदु गोस्वामी (MP Indu Goswami) ने कहा कि आज महिलाएं घर से लेकर सामाजिक जीवन में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है. पंचायतों में भी भाजपा के द्वारा महिलाओं को 50% का आरक्षण दिया गया. जिसकी बदौलत आज पंचायती राज संस्थाओं में महिलाएं विभिन्न पदों पर आसीन है. ऐसे ही विधानसभा चुनावों में भी संगठन के द्वारा महिलाओं की संख्या को बढ़ाने का विचार किया जा रहा है. ताकि पंचायती राज्य से निकलकर महिलाएं विधानसभा में भी अपनी विकास में भूमिका निभा सके.

BJP Mahila Sammelan in Banjar
फोटो.

ये भी पढ़ें: सराज में चुनाव प्रचार का शंखनाद, CM Jairam बोले- योगी आए धामी आए अब जयराम भी आएगा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.