कुल्लू: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए 9 अक्टूबर को कुल्लू आएंगे. जिसके लिए जिला भाजपा कुल्लू की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की जाएगी.
जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन ने बताया कि 28 सितंबर को जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक परिधि गृह में होगी. बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा और परिवहन, खेल मंत्री गोविंद ठाकुर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम सिंह, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह भी मौजूद होंगे.
जिला अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में जिला के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के जिला के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मोर्चा के प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री बैठक में अपेक्षित हैं.