सोनीपत/नई दिल्ली: किसान आंदोलन के 12वें दिन आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंघु बॉर्डर जाएंगे. बता दें कि इस दौरान उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे. सीएम केजरीवाल वहां किसानों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेंगे.
इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शुक्रवार को किसानों से मिलने के लिए सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने भी दिल्ली सरकार द्वारा दी रहीं सुविधाओं का जायजा लिया था. वहीं आम आदमी पार्टी ने 8 दिसंबर को किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का भी समर्थन करने का ऐलान किया है.
-
Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Singhu Border (Haryana-Delhi border) today where farmers' protest, against Centre's #FarmLaws, entered 12th day.
— ANI (@ANI) December 7, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
Other ministers of Delhi Govt to also accompany the CM. They'll inspect arrangements made by the UT Govt for farmers at the spot. pic.twitter.com/FyiSlR3k9I
">Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Singhu Border (Haryana-Delhi border) today where farmers' protest, against Centre's #FarmLaws, entered 12th day.
— ANI (@ANI) December 7, 2020
Other ministers of Delhi Govt to also accompany the CM. They'll inspect arrangements made by the UT Govt for farmers at the spot. pic.twitter.com/FyiSlR3k9IDelhi CM Arvind Kejriwal to visit Singhu Border (Haryana-Delhi border) today where farmers' protest, against Centre's #FarmLaws, entered 12th day.
— ANI (@ANI) December 7, 2020
Other ministers of Delhi Govt to also accompany the CM. They'll inspect arrangements made by the UT Govt for farmers at the spot. pic.twitter.com/FyiSlR3k9I
बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं. किसान संगठनों ने एक बार फिर से सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि जब तक तीनों नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा और 8 दिसंबर को उनका भारत बंद भी होकर रहेगा.