ETV Bharat / state

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण, भूपेंद्र हुड्डा ने कहा- रिकॉर्ड तोड़ रही यात्रा - Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से हरियाणा पहुंच रही है. राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर कांग्रेस नेतओं में उत्साह नजर आ रहा है. नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. (bharat jodo second phase in haryana)

Bharat Jodo Yatra in Haryana
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा
author img

By

Published : Jan 5, 2023, 4:47 PM IST

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान

सोनीपत: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश से हरियाणा में प्रवेश (Bharat Jodo Yatra in Haryana) करेगी. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा के कांग्रेस नेताओं में काफी जोश देखा जा रहा है. शुक्रवार को पानीपत में होने वाली रैली को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेता सोनीपत के दौरे पर हैं. गुरुवार को सोनीपत के गन्नौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान किया.

सोनीपत के गन्नौर पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda on Bharat Jodo Yatra) ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि गुरुवार की शाम को यह यात्रा उत्तर प्रदेश से हरियाणा में प्रवेश करेगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है. हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा रिकॉर्ड तोड़ रही है. बता दें कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का यह दूसरा चरण (Second phase of Bharat Jodo Yatra in Haryana) है.

Bharat Jodo Yatra in Haryana
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को लेकर बैठक.

यह भी पढ़ें-पानीपत में टूटी और गड्ढों भरी सड़क पर करीब 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे राहुल गांधी, जानें पूरा रूट

वहीं, उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर हुई दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात पर कहा कि इस मुलाकात के कोई भी मायने नहीं हैं. केंद्र सरकार को हरियाणा को पानी दिलवाना चाहिए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट इस पूरे मामले में अपना फैसला दे चुका है. बता दें कि बुधवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हुई थी. इस बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई थी.

महिला जूनियर कोच की ओर से खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगाए गए आरोपों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, इस पूरे मामले में नैतिकता के आधार पर खेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि जब तक वह इस्तीफा नहीं देंगे तब तक जनता नहीं मानेगी कि इसमें निष्पक्षता के साथ जांच हो रही है. मेरी सलाह है कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.