ETV Bharat / state

हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना, लोगों को मिली गर्मी से राहत

महेन्द्रगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. आसमान पर छाए बादलों ने नारनौल के लोगों और किसानों के चेहरे पर खुशियां ला दी. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

author img

By

Published : Jun 16, 2019, 4:37 PM IST

महेंन्द्रगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी से राहत

महेन्द्रगढ़: आसमान पर छाए बादल महेन्द्रगढ़ के लोगों के लिए राहत लेकर आए हैं. नारनौल में शनिवार रात से ही रुक-रुककर हो रही बरसात ने मौसम को एक बार फिर से खुशगवार बना दिया है.

जब गर्मी अपने पूरे चरम पर थी, तब शाम को ही बादलों का आना जाना लगा रहा, फिर मौसम ने अचानक से करवट ली और तेज़ हवा के साथ 15 से 20 मिनट तक तेज बारिश हुई. इसके बाद रात को करीब 12 बजे फिर से बरसात शरू हुई, जो सुबह लगभग 8 बजे तक रुक-रुक कर चलती रही.

सुहाना मौसम से तापमान में गिरावट

नारनौल में रात से ही रुक रुक कर हो रही बरसात ने मौसम को एक बार फिर से खुशगवार बना दिया है. तापमान में कमी होने से, जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं. यह बरसात बाजरा, ग्वार व कपास जैसी फसलों के लिए अच्छी साबित होगी.

बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शनिवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री था. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना है.

Intro:नारनौल। रात से रुक रुक कर हो रही बरसात से मौसम एक बार फिर से खुशगवार हो गया है। आमजन को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए है। अगेती फसल बाजरा, ग्वार व कपास के लिए यह बरसात अच्छी साबित होगी। साथ ही बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी।

Body:शनिवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री से भी ऊपर था और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री था। वहीं फिलहाल जिले का तापमान 32 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना है।

Conclusion:शनिवार को दिनभर फलक पर बादलों का आना जाना ही लगा रहा, और गर्मी भी अपने पूरे चरम पर थी। देर शाम को अचानक से मौसम ने करवट ली और तेज़ हवा के साथ 15 से 20 मिनट तेज बारिश हुई। इसके बाद रात को करीब 12 बजे फिर से बरसात शरू हुई, जो सुबह सवा 8 बजे तक रुक रुक कर चलती रही। फिलहाल भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.