ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र: राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का अशोक अरोड़ा पर तंज, कांग्रेस को नेतृत्वहीन बताया

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व इनेलो नेता अशोक अरोड़ा पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिया और कांग्रेस को नेतृत्वहीन और बिना मुद्दे की पार्टी बताया.

author img

By

Published : Sep 15, 2019, 10:02 PM IST

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का अशोक अरोड़ा पर तंज, कांग्रेस को नेतृत्वहीन बताया

कुरुक्षेत्र: राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व इनेलो नेता अशोक अरोड़ा के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर तंज कसते हुए कहा कि "एक ही उल्लू काफी है, बर्बाद गुलिस्तां करने को और हर शाख उल्लू बैठा है अंजाम ए गुलिस्तां क्या होगा." शाहबाद विधायक और राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अशोक अरोड़ा ने पिछले दिनों ही कांग्रेस छोड़ने का फैसला कर लिया था. वह किसी राजनैतिक ठिकाने की तलाश में थे और अब वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

उन्होंने कहा कि इनेलो को गर्त में पहुंचाने के पीछे अशोक अरोड़ा का ही हाथ रहा है. उन्होंने कहा कि अशोक अरोड़ा जैसा इनेलो में करते आए हैं आगे वैसा कांग्रेस में भी करेंगे. कृष्ण बेदी ने कहा कि अशोक अरोड़ा के कांग्रेस में आ जाने के बाद भी कोई मतलब नहीं निकलेगा. क्योंकि आज कांग्रेस देश में नेतृत्वहीन है और राज्य में कांग्रेस आपसी फूट का शिकार है.
कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है, अशोक अरोड़ा क्या पार्टी में जान फूकेंगे.

उन्होंने कहा जो आदमी खुद ठिकाने की तलाश में है वो क्या किसी पार्टी की मदद करेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने फिर से सोनिया गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया है. जिसके पास ना तो नीति है और ना ही नियत. कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस केवल नेहरू, गांधी और इंदिरा गांधी की तस्वीर लगाकर चल रही है. कांग्रेस पार्टी केवल बेबस, बेसहारा और लाचार लोगों के लिए शेल्टर होम बन कर रह चुकी है.

बता दें कि इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, कलायत से निर्दलीय विधायक जय प्रकाश, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी ( हांसी) , कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पिहोवा से पूर्व स्वर्गीय विधायक जसविंद्र संधु के बेटे गगनजोत सिंह संधू ने कांग्रेस ज्वाइन की.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व इनेलो नेता अशोक अरोड़ा और विधायक जेपी, यहां देखें कांग्रेस की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Intro:राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व इनेलो नेटक अशोक अरोड़ा पर कसा तंज,कहा,एक ही उल्लू काफी है,बर्बाद गुलिस्तां करने को,हर शाख पर उल्लू बैठा है अंजाम ए गुलिस्तां क्या होगा।Body:वीओ
शाहबाद विधायक और राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इनैलो के पूर्व नेता अशोक अरोड़ा ने पिछले दिनों निर्णय कर लिया था कि वह इनेलो छोड़ रहे हैं। वह किसी राजनैतिक ठिकाने की तलाश में थे और आज वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं जो कि अच्छी बात है। एक व्यक्ति कहीं ना कहीं अपना ठिकाना तलाश का है।
परंतु इंडियन नेशनल लोकदल को गर्द तक पहुंचाने वाले भी यही थे। उन्होंने उन्होंने अशोक अरोड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही उल्लू काफी है, बर्बाद गुलिस्तां करने को। हर शाख पर उल्लू बैठा है अंजाम ए गुलिस्ता क्या होगा।अशोक अरोड़ा ने जैसे कार्य में इंडियन नेशनल लोकदल में करते आए हैं।
आगे कांग्रेस में भी ऐसा ही करेंगे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला आज देश के अंदर नेतृत्ववहिन काँग्रेस है,कांग्रेस आपसी फूट की शिकार हो चुकी है। राज्यमंत्री बेदी ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दा नही है,अशोक अरोड़ा उसमे क्या जान डाल देंगे,उसका क्या सहयोग कर सकते है वो खुद एक ठिकाना ढूंढ रहे हैं।Conclusion:उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने फिर से सोनिया गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया है।उनके पास न नियत है और न ही नीति।कांग्रेस के गांधी,नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीरें लगा कर चल रही है।
कांग्रेस पार्टी केवल बेबस,बेसहारा और लाचार लोगों के किए शेल्टर होम बन चुकी है।
बाइट:-राज्यमंत्री, कृष्ण बेदी
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.