ETV Bharat / state

अबकी बार 75 पार नहीं, यमुनापार होगी BJP: अशोक अरोड़ा

कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र के थानेसर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. बता दें कि अशोक अरोड़ा इनेलो के टिकट पर थानेसर से विधायक रह चुके हैं.

author img

By

Published : Oct 4, 2019, 11:36 PM IST

ashok arora nomination file from thanesar

कुरुक्षेत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव में नामांकन का शोर थम गया है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नामांकन की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर थी. जिस पर सभी पार्टियों के नेताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए. कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

'बीजेपी 75 पार नहीं यमुनापार'
इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी पार्टी घंमड में चूर हो गई है. पार्टी के 75 पार के लक्ष्य पर तंज कसते हुए अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा की जनता इस बार बीजेपी को 75 पार नहीं यमुना पार पहुंचाएगी. वहीं सरकार के काम पर निशाना साधते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने थानेसर में कोई काम नहीं किया है. इस बार जनता चुनाव में सही उम्मीदवार को वोट देगी.

कुरुक्षेत्र की जनता पर अशोक अरोड़ा का भरोसा
इस दौरान अशोक अरोड़ा जीत को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में दिखे, मीडिया की बातों का घुमाते हुए अरोड़ा ने कहा कि चुनाव में जीत जनता के हाथ में होती है, लेकिन मुझे विश्वास है कि कुरुक्षेत्र की जनता ने मुझे पहले भी निराश नहीं किया था, इस बार भी निराश नहीं करेगी. कुरक्षेत्र में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार को खत्म करने कि लिए और थानेसर के विकास के लिए जनता उन्हें वोट देगी.

बीजेपी पर अशोक अरोड़ा का तंज, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें:-नामांकन पर छाया ग्रहों का साया, पंडितों के बताए शुभ मुहूर्त पर उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

इनेलो से इस्तीफा दे कांग्रेस में शामिल हुए थे अशोक अरोड़ा
बता दें अशोक अरोड़ा इनेलो में 15 साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. उसके बाद पार्टी ने अशोक अरोड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से असोक अरोड़ा अपने आप को पार्टी सहज महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने इनेलो से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इस बार कुरुक्षेत्र के थाने सर से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

Intro:थानेसर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अशोक अरोड़ा ने भरा नामांकन पत्र पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक अरोड़ा ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी 75 बार की बात करती है अब की बार उन्हें हरियाणा की जनता यमुनापार भेजेगी और स्थानीय नेताओं के समर्थन पर उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े लोग उनका परिवार है और वह लोग कांग्रेसी पार्टी में भी उनके साथ हैं और उन्होंने थानेसर में हुए विकास कार्यों पर भी उंगली उठाई।

बाईट:-अशोक अरोडा कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस

Body:1

Conclusion:1
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.