ETV Bharat / state

करनाल में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, डीएमसी का फूंका पुतला

author img

By

Published : Dec 26, 2019, 4:58 PM IST

करनाल नगर निगम में 1 महीने से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं. गुरुवार को कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया.

govt employees protest in karnal
govt employees protest in karnal

करनाल: गुरुवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया. कर्मचारी अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे और कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है.

'सरकार ने हमारे साथ की वादा खिलाफी'
कर्मचारियों ने कहा कि उनका सरकार के साथ कई मांगों को लेकर समझौता हो गया इसके बावजूद सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की. इसलिए गुरुवार को कर्मचारियों ने करनाल के अंबेडकर चौक पर इकट्टा होकर जमकर नारेबाजी की.

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, डीएमसी का फूंका पुतला

एक महीने से कर रहे हैं धरना प्रदर्शन
नगर निगम कर्मचारियों ने निगम के अधिकारियों पर उनके साथ हो रही अनदेखी का भी आरोप लगाया. जिसके चलते उन्होंने डीएमसी धीरज कुमार का पुतला भी फूंका. बता दें कि नगर निगम परिसर में पिछले 1 महीने से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अपराध 2019 हरियाणा: इन रक्तरंजित कारनामों ने दहलाया पूरा हरियाणा!

'सीएम और मेयर का पुतला जलाएंगे'
कर्मचारी इकाई के प्रधान वीरभान बिड़लान ने बताया कि अगर सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना तो आने वाले समय मे हम करनाल मेयर, निगम आयुक्त सहित मुख्यमंत्री खट्टर का भी पुतला जलाएंगे.

Intro:नगर निगम करनाल में पिछले 1 महीने से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी उग्र हो उतरे सड़कों पर, निगम डिप्टी कमिश्नर का फूंका पुतला सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी व रोष प्रदर्शन कर्मचारियों का कहना पिछले दिनों सरकार से समझौता होने के बाद नहीं मानी गई उनकी मांगे नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारियों ने अनदेखी का लगाया आरोप ।

Body:करनाल नगर पालिका के कर्मचारी अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे और अपनी लंम्बित पड़ी मांगो का सरकार के साथ समझौता होने के बाद भी सरकार द्वारा बाधा खिलाफी करने से रोष में कर्मचारियों ने अम्बेडकर चोंक पर इक्कठा हो जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया । इसके साथ कर्मचारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर उनके साथ हो रही अनदेखी का भी आरोप लगाया जिसके चलते उन्होंने डीएमसी धीरज कुमार का पुतला भी फूंका ।नगर निगम परिसर में पिछले 1 महीने से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ।

Conclusion:कर्मचारी इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान ने बताया कि अगर साकार ने हमारी मांगो को नही माना तो आने वाले समय मे हम करनाल मेयर,निगम आयुक्त सहित मुख्यमंत्री खट्टर का भी पुतला जलाएंगे ।

बाईट - कर्मचारी इकाई प्रधान - वीरभान बिड़लान
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.