करनाल: हरियाणा में शनिवार को फल-सब्जियों के दाम (Fruits and Vegetables Price in Haryana) जारी हो गए हैं. प्रदेश में हरी सब्जियों की कीमत में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश में सब्जियों की महंगाई से बजट बिगड़ चुका है. हालांकि आलू प्याज, टमाटर के दाम में फिलहाल सामान्य हैं लेकिन मशरूम, मिर्च, नीबू, भिंडी, लहसुन के दाम तो आसमान पर पहुंच गए हैं. सब्जियों के साथ फलों की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिल रही है.
सब्जियों के लगातार बढ़ रहे भाव ने इन दिनों गृहणियों की रसोई का बजट बिगाड़ कर रखा दिया है. आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी हैं. भावों में एकदम से इतना उछाल आया है कि कम आय वाले परिवारों के लिए हरी सब्जी खरीदकर खाना मुश्किल हो रहा है. इधर, दालें महंगी होने से रसोई का बजट पहले से ही बिगड़ा हुआ है, तो अब हरी सब्जियों के भावों ने जायका और महंगा कर दिया है.
गर्मी के इस मौसम में जिस नींबू
सब्जी | दाम (प्रति किलोग्राम) |
मटर | 50 रुपये |
गाजर | 20 रुपये |
आलू | 15 रुपये |
टमाटर | 30 रुपये |
गोभी | 30 रुपये |
बन्द गोभी | 25 रुपये |
प्याज | 20 रुपये |
खीरा | 35 रुपये |
पॉलीहाउस खीरा | 35 रुपये |
पालक | 20 रुपये |
धनिया | 50 रुपये |
मेथी | 20 रुपये |
नींबू | 230 रुपये |
शिमला मिर्च | 55 रुपये |
मूली | 30 रुपये |
अदरक | 60 रुपये |
फ्रांस बीन | 60 रुपये |
मशरूम | 150 रुपये |
हरी मिर्च | 90 रुपये |
भिंडी | 80 रुपये |
पुदीना | 30 रुपये |
चुकंदर | 20 रुपये |
चपन कदु | 20 रुपये |
लौकी | 40 रुपये |
कद्दू | 20 रुपये |
तोरई | 80 रुपये |
ककड़ी | 60 रुपये |
बैंगन | 20 रुपये |
लहसुन | 70 रुपये |
करेला | 70 रुपये |
पानी को पीकर लोग ताजगी महसूस करते हैं. आज उसी नींबू के भाव ने बाजार में गर्मी बढ़ाई (lemon Price in Haryana) हुई है. मंडी में इस समय नीबू 200 रुपये प्रति किलो से ऊपर बेचा जा रहा है. जिसके चलते मंडी में आने वाले कम ही लोग नींबू की खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.आलम यह है कि सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आने वाले लोग सब्जियों में कटौती करते नजरआ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सब्जी बेचने वाले दुकानदारों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है.
सब्जियों के बढ़ते दाम के पीछे पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी माना जा रहा है. इससे आम आदमी की जेब पर दोहरा बोझ (fruits and vegetables price hike in haryana) पड़ रहा है. कुछ सब्जियों के दाम तो फलों से भी महंगे हो गए हैं. कई सारी सब्जियां तो ऐसी हैं, जो लोगों पहुंच से दूर हो चुकी है. सब्जियों के लगातार बढ़ रहे दामों में अभी तक लगभग दोगुनी बढ़ोतरी हो चुकी है. जिसके चलते आम आदमी की जेब पर भारी असर पड़ रहा है. जानें आज कितनी महंगी हुई सब्जियां
केला | 50 |
सेब | 100 |
संतरा | 80 |
चीकू | 40 |
अनार | 90 |
अमरूद | 20 |
अंगूर | 90 |
काले अंगूर | 80 |
नारियल पानी | 50 |
तरबूज | 30 |
मुसम्मी | 50 |
खरबूजा | 70 |
हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP