ETV Bharat / state

सीएम के चुटकुले के बाद लगे ठहाके, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कसा तंज

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी पर चुटकुला सुनाते हुए तंज कसा.

विजय संकल्प सभा में सीएम ने भरी हुंकार
author img

By

Published : Mar 28, 2019, 9:17 PM IST

करनालः चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की रैलियों और बस यात्राओं के माध्यम से जनता के बीच जाने की होड़ शुरू हो गई है. जहां कांग्रेस ने परिवर्तन बस रथ यात्रा शुरू की हुई है तो वहीं हरियाणा में भाजपा ने विजय संकल्प सभा का आयोजन शुरू कर दिया है. जिसकी कमान खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संभाली है.

विजय संकल्प सभा में शामिल हुए कई भाजपाई

भाजपा ने सुबह झज्जर में फिर दोपहर को करनाल के जुंडला कस्बे में विजय संकल्प सभा का आयोजना किया. सभा में वितमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मंत्री नायब सैनी, मंत्री कर्ण देव कम्बोज के साथ करनाल हल्के के विधायक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

मंत्री नायब सैनी ने अशोक तंवर पर कसा तंज

'जनता हमारे साथ है'
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया कि हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में ही आएंगी. वहीं राहुल गांधी के दौरे पर भी सीएम ने प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर प्रदेश का दौरा करने का हक सभी पार्टियों के अध्यक्षों को है. राहुल गांधी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष है वो भी कहेंगे और हम भी जनता के आगे अपनी बात रखेंगे, फिर जनता विचार करेगी कि किसका साथ देना है.

मीडिया से बात करते हुए सीएम

'नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएगी जनता'
साथ ही सीएम ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा. सीएम ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा की जनता को संबोधित जरुर करेंगे, लेकिन कांग्रेस पर आज किसी को विश्वास नहीं है. वहीं भाजपा के प्रति जनता का उत्साह देखकर हमें भरोसा है कि हरियाणा में 10 की 10 सीटें भाजपा ही जीतेगी और नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे.

सीएम ने पूर्व पीएम पर सुनाया चुटकुला

वहींविजय संकल्प सभा के मंच से सभी ने विपक्ष के राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को भी आड़े हाथों लिया. वहीं खनन मंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर वार किये.

HAR                             KARNAL
REPORTER                 RAKESH KUMAR SHARMA

28_MAR_KARNAL_BJP_JANSABHA_5_FILES_SEND ON FTP

स्टोरी  - प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की झोली मे हरियाणा से भाजपा 10 की 10 लोकसभा सिटे जीत कर डालेगी उनकी झोली में , फिर से नरेंदर मोदी संभालेगे देश की कमान - मुख्यमंत्री मनोहर लाल, करनाल के जुंडला कस्बे में हुई भाजपा की विजय संकल्प जनसभा, कई नेता विधायक रहे मौजूद , मुख्यमंत्री ने खुद सम्भाली लोकसभा चुनावो की कमान, अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक कभी भी उम्मीदवारों के नाम हो सकते घोषित !

एंकर  - चुनावी विगुल बजते ही राजनीतक पार्टियों के नेता रैली बस यात्राओ के माध्यम से जनता के बीच जाने की होड़ शुरू हो गई है।  जहां कांग्रेस ने परिवर्तन बस रथ यात्रा शुरू की हुई है तो वही हरियाणा में भाजपा ने विजय संकल्प सभा का आयोजन शुरू कर दिया है जिसकी कमान खुद मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्भाली है।  भाजपा द्वारा सुबह जझर में विजय संकल्प सभा का आयोजन हुआ तो वही दोपहर को करनाल के जुंडला कस्बे में विजय संकल्प सभा का आयोजना किया गया।  भारी तादात में लोग पहुंचे।मौजूदा हरियाणा की भाजपा सरकार के वितमंत्री कैप्टन अभिमन्यु , मंत्री नायब सैनी मंत्री , कर्ण देव कम्बोज के साथ करनाल हल्के के विधायक व् भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे ! सभी ने मंच से विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा तो साथ ही अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यो को गुणगान किया मंच से कैप्टन अभिमन्यु से लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष पर कटाक्ष किया और साथ ही यह दावा किया की हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीट भाजपा की होगी !

वीओ- मिडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा की हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटे भाजपा जीतेगी ।  जनता आज है हमारे साथ। मुख्यमंत्री हरियाणा का कहना राहुल गांधी के कल हरियाण में आने पर सबको आने का हक है। राहुल गांधी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष है वो भी कहेंगे ओर हम भी कहेंगे जनता सोचेगी क्या करना है। जनता विचार करेगी इसपर।  लेकिन आज कांग्रेस पर किसी को विश्वाश नही। उनके पास कुछ नही है ना मत बल है जिससे वह आज चुनाव में कुछ नही कर पाएगी।  जनता का उत्साह देख लगता है हमे भरोसा है हरियाणा में 10 की 10 सीटे भाजपा ही जीतेगी ओर नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारो के नामो पर मुख्यमंत्री का कहना चुनाव में अभी समय है। छटे चरण का चुनाव है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।   कांग्रेस की कल परिवर्तन बस भरने व खाली पर मुख्यमंत्री ने चुटकी ली कहा यह अलग अलग है यह अगर एक जुट हो जाते है तो मै समझता हूं यह हरियाणा में विपक्ष की भूमिका निभा पाएगी ।

वीओ- वही मंच से सभी ने विपक्ष के राजनितिक पार्टियों पर निशाना साधा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तो पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह व् सोनिया गाँधी पर निशाना साध गए वही खनन मंत्री नायब सैनी का भी यही कहना है की भाजपा ही जीतेगी और नरेंद्र मोदी जी देश के दुबारा से प्रधानमन्त्री बनेगे। सैनी ने साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर भी निशाना साधा।  फ़िलहाल यह तो अभी शुरुवात है लोकसभा चुनाव की तारीख के नजदीक आते ही सभी राजनितिक पार्टिया चुनावी रंग में रंगी हुई है हर कोई खुद को जनता का हितेशी बता रहा है लेकिन जनता किसका साथ देगी यह 23 मई को साफ़ हो जाएगा जब लोकसभा चुनाव के नतीजो का ऐलान हो जाएगा और सभी राजनितिक पार्टियों को पता लग जाएगा कोन कितना पानी में है !

बाइट- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर- 

बाइट- नायब सैनी- मंत्री हरियाणा भाजपा सरकार 

स्पीच- मुख्यमंत्री मनोहर लाल 

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.