ETV Bharat / state

अशोक अरोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मिलेगी ताकत: सुरजेवाला

author img

By

Published : Sep 10, 2019, 8:01 PM IST

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अशोक अरोड़ा के इनेलो छोड़ने पर कहा कि अगर वो कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पार्टी को बड़ी ताकत मिलेगी.

अशोक अरोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मिलेगी ताकत

कैथल: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है और सभी दलों के नेता अब जनता के बीच जाकर लोगों से उनकी समस्याएं सुन रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला गुहला चीका पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

'कांग्रेस को मिलेगी ताकत'
इस दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अशोक अरोड़ा द्वारा इनेलो पार्टी छोड़ने पर कहा कि अगर अशोक अरोड़ा कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पार्टी को बड़ी ताकत मिलेगी. उन्होंने कहा कि अशोक अरोड़ा एक सज्जन व्यक्ति हैं और उन्होंने बड़े लंबे समय तक कुरुक्षेत्र की सेवा की है. अगर वो कांग्रेस में आना चाहते हैं, तो हम उनका भव्य स्वागत करेंगे.

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र: अशोक अरोड़ा ने INLD से दिया इस्तीफा, ऐलान करके भावुक भी हुए

15 सालों तक रहें इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष
अशोक अरोड़ा इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे. वो 15 सालों तक इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं. मंगलवार को अशोक अरोड़ा समर्थकों के बीच पहुंचे और इस्तीफा देने की घोषणा की. सूत्रों की मानें तो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अशोक अरोड़ा जल्द ही कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला कर सकते हैं. यहीं नहीं सूत्रों की मानें तो वो थानेसर से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं.

देखें इनेलो से अशोक अरोड़ा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने क्या कहा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से खुश नहीं थे अरोड़ा !
आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अशोक अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव में मिली हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफा दिया था. अरोड़ा ने कहा था कि पार्टी के हार पर नैतिक जिम्मेवारी के नाते अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं. अशोक अरोड़ा ने अपना इस्तीफा पार्टी कार्यालय को ई मेल के जरिए भेजा था. अरोड़ा के इस्तीफे के बाद विरोधी पार्टियों में राहत महसूस की जा रही है. बीजेपी भी अंदर ही अंदर इस फैसले के बाद राहत सांस ले रही होगी.

दरअसल इंडियन नेशनल लोकदल ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी थी. बताया जा रहा है कि अरोड़ा इन नामों की सूची से संतुष्ट नहीं थे. यही नहीं नई सूची में अशोक कुमार अरोड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया था, लेकिन वे इससे भी खुश नहीं थे.

Intro:गुहला चिका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान 
इनेलो नेता अशोक अरोड़ा के पार्टी से इस्तीफा के बाद कांग्रेस में आने पर कांग्रेस पार्टी को बड़ी ताकत मिलेगी   -रणदीप सुरजेवाला
जमकर साधा रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना ,

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पर्चा लीक होने पर बीजेपी सरकार ने नही लिया कोई निर्णय आज भी फैसला ठंडे बस्ते में -सुरजेवाला

गुहला चीका(कैथल)
 2019 के विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ताल ठोकने शुरू कर दी है ओर जनता के बीच जाकर  उनकी समस्याओं के बारे में जानकारियां ली जा रही है इसी कड़ी में जुड़ते हुए आज कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी गुहला चीका के भिवानी मंदिर सामुदायिक हाल में पूर्व विधायक एवं राज्यसभा सांसद चौधरी ईश्वर सिंह के साथ आज कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे जैसे मीटिंग ना होकर कोई रैली का आयोजन किया गया हो इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 2019 के विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा जनता के बीच पहुंचकर कार्यकर्ता जनता को कांग्रेश पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्य और देश हित के लिए किए गए कार्यों का व्याख्यान करें इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जमकर बीजेपी पर निशाना साधा इसके साथ साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान इनेलो नेता अशोक अरोड़ा के पार्टी से इस्तीफा के बाद कांग्रेस में आने  की बात भी कहीं ना कहीं सूत्रों से सामने आ रही थी उस पर बोलते हुए कांग्रेस से मीडिया प्रभारी ने कहा कि   अशोक अरोड़ा  एक सज्जन व्यक्ति है और  उन्होंने  बड़े लंबे समय तक कुरुक्षेत्र की  सेवा की है कांग्रेस में आना चाहते हैं पर उनका होगा भव्य स्वागत करेंगे और उससे कांग्रेस पार्टी को बड़ी ताकत मिलेगी । रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहां की हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पर्चा लीक होने का मामला  आज भी पंचकुला के थाने में  दर्द है  ना तो  इंक्वायरी के लिए  बीजेपी सरकार ने एचएसएससी के  चेयरमैन भारत भूषण भारती को तफ्तीश के लिए नहीं बुलाया गया और ना ही उनके रिकॉर्ड को खंगाला गया इसकेे अलावा किसी एचएससीसी के सदस्योंं को कहीं नाा कहीं मनोहर सरकार लीपापोती करते हुए नजर आ रही है कई साल से यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है जिस पर आज तक भी  कोई कार्यवाही नहीं हुई । उन्होंने कहा कि जब इस मामले सेे पर्दा उठेगा तो पूरी सच्चाई सामने आएगी तो पता चलेगा कि सारे मामले भारतीय जनता पार्टी के शीर्षम स्तर तक जाते इसके अलावा पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल जिसमें बसपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर क्यााा कहना है तो उन्होंने बड़ी आसानी से कांग्रेस पार्टी से हरियाणा अध्यक्ष कुमारी शैलजा के निर्णय लेने की बात कही । आपको बता दें कांग्रेस पार्टी का हल्का गुहला में गढ़ माना जाता है इसके इलावा अबकी बार विधानसभााा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता कहे जानेे वाले चौधरी ईश्वर सिंह व पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी के साथ-साथ  कहीं और भी नेता कॉन्ग्रेस पार्टी से टिकट की आस लगाए हुए हैं बाहर हाल देखना यह होगा क्या कांग्रेेस पार्टी अपने पुराने चेहरों को चुनावी मैदान में उतारेगी या फिर किसी युवा नेता को मौका दिया जाएगा  ।Body:गुहला चिका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान
इनेलो नेता अशोक अरोड़ा के पार्टी से इस्तीफा के बाद कांग्रेस में आने पर कांग्रेस पार्टी को बड़ी ताकत मिलेगी -रणदीप सुरजेवाला
जमकर साधा रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना ,Conclusion:hr_gck_01_congrs_worker_miting_v1_speech1_b2_hrc10017
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.