ETV Bharat / state

ओपी चौटाला की रिहाई के बाद एक्शन में इनेलो, नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा - इनेलो नए पदाधिकारी घोषणा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला की रिहाई के बाद पहली बार इनेलो ने नई नियुक्तियां की हैं. पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने शनिवार को कई पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है.

INLD new appointment
INLD new appointment
author img

By

Published : Jul 10, 2021, 10:20 PM IST

चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल ने शनिवार को संगठन का विस्तार किया है. कैथल, झज्जर और हिसार जिलों के संगठन विस्तार के बाद प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी एवं जिला फतेहाबाद के प्रभारियों गगनजोत संधू और जसबीर जस्सा ने इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और चौधरी अभय सिंह चौटाला से सलाह मश्विरा कर फतेहाबाद के जिला/हलका/जोन अध्यक्षों, कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की नई नियुक्तियां की हैं.

इनेलो द्वारा बलविन्द्र सिंह कैरों को फतेहाबाद का जिला अध्यक्ष, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष गुज्जर, पार्षद राजपाल सैणी, इन्द्र नम्बरदार, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, बलजीत यादव, इन्द्राज महता और बीरमती को जिला उपाध्यक्ष, महाराज कन्हड़ी को जिला प्रधान महासचिव, हकीकत राय गर्ग, जय सिंह गोरछीया, रणजीत सिंह जाखड़, प्रहलाद सिंह गिल, पूर्व चेयरमैन प्रमजीत सिंह, राजेन्द्र खटाणा और सुन्दरी देवी को जिला महासचिव बनाया है.

ये भी पढ़ें- हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने की ओपी चौटाला की तारीफ, कहा- अब बदलेंगे समीकरण

इसके अलावा जगदीश उर्फ जग्गा जैलदार को हलका फतेहाबाद ग्रामीण, बिक्कर सिंह हडौली को हलका रतिया ग्रामीण, हरी सिंह डांगरा को हलका टोहाना ग्रामीण का अध्यक्ष एवं रमेश अरोड़ा को हलका फतेहाबाद शहरी, हरबंस खन्ना को हलका रतिया शहरी, अमृत सैनी को हलका टोहाना शहरी और सुरेश गर्ग पप्पू को हलका जाखल शहरी का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा भी कई पदों पर लोगों की नियुक्तियां की गई हैं.

ये भी पढ़ें- क्या हरियाणा सरकार ने रोक लिया है दिल्ली का पानी? दिल्ली सरकार ने लगाए ये बड़े आरोप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.