ETV Bharat / state

17 से 24 नवंबर कांग्रेस करेगी हरियाणा में प्रदर्शन, कुमारी सैलजा करेंगी अगुवाई

author img

By

Published : Nov 16, 2019, 10:21 PM IST

हरियाणा कांग्रेस 17 से 24 नवंबर तक जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन करेगी.इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबंधित जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे.

17 से 24 नवंबर तक जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

चंडीगढ़: बीजेपी सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए हरियाणा कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 17 से 24 नवंबर तक जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे. इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबंधित जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे.

हरियाणा में रोष प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा 17 नवंबर को गुरुग्राम में रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी. इसी तरह वो 19 नवंबर को अंबाला में, 22 नवंबर को फरीदाबाद में और 23 नवंबर को कुरूक्षेत्र में रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी. वहीं 24 नवंबर को रेवाड़ी में सैलजा की अगुवाई में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा.

प्रदर्शन की अगुवाई करेगी सैलजा
गुरुग्राम में प्रदर्शन के संयोजक पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, अंबाला के लिए संयोजक पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, फरीदाबाद के संयोजक पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया और कुरूक्षेत्र के संयोजक पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा होंगे. वहीं रेवाड़ी में होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन के संयोजक पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव होंगे.

ये भी पढ़िए: कांग्रेस के खिलाफ करनाल में बीजेपी ने दिया धरना, लगे माफी मांगों कांग्रेस के नारे

वहीं 19 नवंबर को हिसार और दादरी में रोष प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा. जिनके संयोजक पूर्व सांसद पंडित रामजी लाल और पूर्व विधायक मेजर नृपेन्द्र सिंह सांगवान होंगे. इसी तरह 21 नवंबर को पंचकूला में पूर्व उप-मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के संयोजन में और भिवानी में पूर्व विधायक सोमवीर सिंह के संयोजन में रोष प्रदर्शन होगा.

ये भी पढ़िए:मंत्री विज पर मानहानि केसः दुष्यंत का बदल गया दिल? कोर्ट में नहीं हुए पेश, 7 फरवरी अगली तारीख

बता दें कि इससे पहले 7 और 9 नवंबर के बीच फतेहाबाद, पानीपत, सिरसा, करनाल, महेंद्रगढ़ और नूंह में कांग्रेस की ओर से रोष प्रदर्शनों का आयोजन किया जा चुका है. जिसके बाद अब दोबारा कांग्रेस की ओर से 17 नवंबर से रोष प्रदर्शन शुरू किया जा रहा है.

Intro:चंडीगढ़,
अखिल भाजपा सरकार की जन-विरोधी नीतियों के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से देशव्यापी रोष प्रदर्शन आयोजित करने के सिलसिले में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 से 24 नवंबर तक जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन किए जायेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति के नाम संबंधित जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी दिए जायेंगे।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा एवं सांसद कुमारी सैलजा 17 नवंबर को गुरुग्राम में रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। इसी प्रकार वे 19 नवंबर को अंबाला में, 22 नवंबर को फरीदाबाद में और 23 नवंबर को कुरूक्षेत्र में रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। इसी कड़ी में 24 नवंबर को रेवाड़ी में शैलजा की अगवाई में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जायेगा

गुरुग्राम में प्रदर्शन के संयोजक पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, अंबाला के लिए संयोजक पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, फरीदाबाद के संयोजक पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया और कुरूक्षेत्र के संयोजक पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा होंगे। रेवाड़ी में होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन के संयोजक पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव होंगे।

वहीं 19 नवंबर को हिसार और दादरी में रोष प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा जिनके संयोजक क्रमश: पूर्व सांसद पंडित रामजी लाल और पूर्व विधायक मेजर नृपेन्द्र सिंह सांगवान होंगे। इसी प्रकार 21 नवंबर को पंचकूला में पूर्व उप-मुख्यमंत्री चन्द्रमोहन के संयोजन में और भिवानी में पूर्व विधायक सोमवीर सिंह के संयोजन में रोष प्रदर्शन होगा। जीन्द और यमुनानगर में 22 नवंबर को रोष प्रदर्शन होगा जिसके संयोजक क्रमश: विधायक सुभाष देशवाल और विधायक बिशनलाल सैनी होंगे। 23 नवंबर को कैथल में पूर्व सांसद जयप्रकाश के संयोजन में यह प्रदर्शन होगा।

Body:बतादे प्रदेश कांग्रेस द्वारा 7 से 9 नवंबर तक फतेहाबाद, पानीपत, सिरसा, करनाल, महेन्द्रगढ़ व नूंह (मेवात) में रोष प्रदर्शनों का आयोजन किया जा चुका है परंतु निषेधाज्ञा लागू होने के कारण बाकी जिलों के लिए यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.