ETV Bharat / state

दक्षिण सूडान में यूनाइटेड नेशन आर्मी में तैनात होकर देश की सेवा कर रही है भिवानी की मेजर बिंदेश्वरी

author img

By

Published : Mar 7, 2021, 5:28 PM IST

बिंदेश्वरी तंवर के ससुर गजे सिंह तंवर का कहना है कि मेजर बिन्देश्वरी अपने दो वर्षीय बेटे निर्भय प्रताप सिंह और पति मेजर मनु तंवर से दूर रहते हुए भी देश की सेवा में लीन हैं.

bhiwani major bindeshwari united nation army
दक्षिण सूडान में यूनाइटेड नेशन आर्मी में तैनात होकर देश की सेवा कर रही है भिवानी की मेजर बिंदेश्वरी

भिवानी: देश सेवा का जज्बा रखने वाली गांव कैरू निवासी मेजर बिंदेश्वरी तंवर महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बन गइ हैं. बिंदेश्वरी तंवर सशस्त्र सेना में भर्ती होकर यूएन शांतिरक्षक के रूप में मेजर के पद पर दक्षिण सूडान में तैनात है.

ये भी पढ़ें: स्पेन में भिवानी की पूजा और जैस्मिन ने लहराया परचम, ब्रांज मेडल जीत कर अब गोल्ड पर नजर

बिंदेश्वरी तंवर के ससुर गजे सिंह तंवर का कहना है कि मेजर बिन्देश्वरी अपने दो वर्षीय बेटे निर्भय प्रताप सिंह और पति मेजर मनु तंवर से दूर रहते हुए भी देश की सेवा में लीन हैं. उन्होंने बताया कि बिन्देश्वरी को देशभक्ति की प्रेरणा उनके पिता देहरादुन निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन आलम सिंह बिस्ट, पति मेजर मनु तंवर और उसके ससुराल पक्ष के सदस्यों से मिली है.

ये भी पढ़ें: भिवानी: 'म्हारी छोरी-छोरों से कम हैं के' थीम के साथ मनाया गया वूमन वीक का चौथा दिन

उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पुत्र मेजर मनु तंवर और बहु मेजर बिन्देश्वरी पर बहुत गर्व है कि वो अपने बेटे, परिजनों और खुद भी एक दुसरे से शारीरिक रूप से दूर रहते हुए भारत माता की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे देश की नारी के लिए भी एक संदेश जाता है कि वो आत्मनिर्भर बन सकती है, पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती और किसी से भी कम नहीं है. मेजर बिन्देश्वरी तंवर अपनी डयूटी देते हुए महिलाओं और बेटियों को भी देश की सेवा करने के लिए पेरित करती रहती हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.