chandrayaan-3: पुरी समुद्र तट पर 'चंद्रयान-3' की कलाकृति से दिया 'विजयी भव' का संदेश - चंद्रयान 3
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/14-07-2023/640-480-18994592-thumbnail-16x9-sand.jpg)
चंद्रयान -3 को आज दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोट सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा. इससे ठीक पहले विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा में पुरी नालाद्रि समुद्र तट पर चंद्रयान 3 की अद्भुत रेत कला को उकेरा है. अपनी इसका के जरिए उन्होंने 'विजयी भव' का शुभकामनाएं संदेश दिया है. सुदर्शन पटनायक ने चंद्रयान-3 की अद्भुत कलाकृति को 500 स्टील के कटोरे का इस्तेमाल करके तैयार किया है. आपको बता दें कि इस कलाकृति की लंबाई 22 फीट है. इसको बनाने में 15 टन रेत का इस्तेमाल किया है. चंद्रयान-3 मिशन को आज दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा. तीसरे चंद्र मिशन के साथ इसरो का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' में महारथ हासिल करना है.