रामायण काल में बनते थे पुष्पक विमान, दुनिया ने चुराई तकनीक : भाजपा सांसद - भारत में बनते थे पुष्पक विमान
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-11032909-thumbnail-3x2-pk.jpg)
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के सांसद आर के सिंह पटेल ने लोक सभा में शिक्षा बजट पर हो रही चर्चा के दौरान अजीब बयान दिया. उन्होंने कहा कि रामायण के समय में भारत में पुष्पक विमान बना करते थे और भगवान राम भी लंका से विजय प्राप्त कर पुष्पक विमान से भारत वापस आए थे. उन्होंने कहा कि सभी देश हमारी तकनीक को चुरा कर ले गए और भारत पीछे रह गया. उन्होंने कहा कि कभी हमारा भारत दुनिया को ज्ञान-विज्ञान देने वाला था.