बिहार विधानसभा चुनाव : नीतीश को चुनौती देंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ! - bihar assembly elections

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By

Published : Jun 27, 2020, 10:57 AM IST

Updated : Jun 27, 2020, 11:23 AM IST

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा एक बार फिर से बिहार की सियासत में नजर आने वाले हैं. 'इस बार बदले बिहार' कार्यक्रम के साथ विधानसभा चुनाव में उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं. वह अपनी रणनीति का खुलासा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करने वाले हैं. यशवंत सिन्हा लंबे समय से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराज चल रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, बिहार के कई नेताओं के साथ उनकी गुपचुप बैठक हुई है. यशवंत सिन्हा के साथ पूर्व मंत्री नागमणि, देवेंद्र यादव जैसे सरीखे नेता रहेंगे. बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में यशवंत सिन्हा एक तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते नजर आएंगे.
Last Updated : Jun 27, 2020, 11:23 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.