केरल विधानसभा चुनाव में चमत्कारी प्रदर्शन करेगी भाजपा : प्रह्लाद जोशी - केरल भाजपा के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
🎬 Watch Now: Feature Video
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 20 फरवरी को राज्य में भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. केरल भाजपा के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. त्रिशूर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केरल में भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा चमत्कारी प्रदर्शन करेगी.